{"_id":"665ccdbaccfc9ea5710ac5e4","slug":"co-gave-instructions-to-disclose-the-theft-case-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-116036-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चोरी के मामले में सीओ ने दिए खुलासे के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चोरी के मामले में सीओ ने दिए खुलासे के निर्देश
Mon, 03 Jun 2024 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा के मूलचंद्र मोहल्ले में बंद मकान में चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में सीओ कोतवाली प्रभारी को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने के प्रयास में जुटी है। जिसके लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
मूलचंद्र मोहल्ला निवासी दिवाकर अपने परिवार के साथ 30 मई को पूर्णागिरि माता के दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान मकान बंद था। चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए बंद मकान के ताले को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी जब हुई, जब वो लोग पूर्णागिरि माता के दर्शन कर शनिवार को सुबह घर पहुंचे।
पीड़ित परिवार के अनुसार चोर उनके मकान से 30 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये मूल्य के आभूषण आदि चुराकर ले गए हैं। इस मामले की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ पटियाली विजय राणा ने बताया कि चोरों चिह्नित करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।