फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CO arrived with the team from Farrukhabad for investigation

Agra News: फर्रुखाबाद से जांच को टीम के साथ पहुंचे सीओ

Sun, 16 Feb 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
CO arrived with the team from Farrukhabad for investigation
कासगंज। करीब 6 माह पूर्व फर्रुखाबाद की कलेक्ट्रेट से लापता हुए कानूनगो चकबंदी मनोज कुमार माहेश्वरी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन कासगंज जंक्शन पर मिली थी। इसके बाद से फर्रुखाबाद पुलिस शहर में कानूनगो की तलाश में सक्रिय है।
विज्ञापन

कानूनगो मूल रूप से शहर की पीली कोठी बिलराम गेट के रहने वाले हैं। मनोज कुमार 20 अगस्त को फर्रुखाबाद की कलेक्ट्रेट से लापता हुए थे। उनके लापता होने की एफआईआर फतेहगढ़ थाने में दर्ज है। पुत्र शिवम ने बताया कि इतना समय बीत जाने के बाद अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। शिवम ने फर्रुखाबाद के अलावा जिले के प्रशासन से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी। जिले की पुलिस भी फर्रुखाबाद पुलिस के साथ कॉर्डिनेट कर इस मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस के मुताबिक शहर के जंक्शन की लोकेशन मिलने के बाद कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसी स्थिति में फर्रुखाबाद से सीओ सिटी संजय वर्मा के नेतृत्व में फर्रुखाबाद पुलिस टीम यहां पहुंची। रेलवे जंक्शन पर लास्ट लोकेशन के आधार जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज भी देेखे गए। सीओ ने बताया कि कानूनगो की बरामदगी के प्रयास में पुलिस की टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed