फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CNG cylinder explodes in Kalindi Vihar, fire breaks out in scrap warehouse two people injured

UP: आगरा के कालिंदी विहार में फटा सीएनजी सिलेंडर, कबाड़े के गोदाम में लगी आग; दो लोग हुए घायल

Fri, 23 Feb 2024 02:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Feb 2024 02:38 PM IST
सार

सीएनजी सिलेंडर फटने से कबाड़ के गोदाम में आग लग गई।  सूचना मिलते ही दमकल का गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन
CNG cylinder explodes in Kalindi Vihar, fire breaks out in scrap warehouse two people injured
कालिंदी विहार में फटा सीएनजी सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के एक कबाड़ गोदाम में सीएनजी सिलिंडर की पिन निकालने से गैस का रिसाव हुआ और आग लग गई। गोदाम मालिक झुलस गया। धुआं उठता देख आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की। मगर, सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


विज्ञापन


कालिंदी विहार डी ब्लाक निवासी रामवीर सिंह राठौर कबाड़ व्यापारी हैं। घर से थोड़ी दूरी पर गोदाम है। बेटे गौरव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे उनके गोदाम पर काम करने वाला सलीम कबाड़ का एक सीएनजी सिलिंडर खरीदकर लाया था। हथौड़े से उसकी पिन निकाल दी, गैस का रिसाव होने लगा। उनके पिता रामवीर ने पूजा कर मंदिर में दीपक जलाया। सलीम को चाय लेने के लिए भेज दिया। गैस का रिसाव ज्यादा होने पर दीपक की लौ से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उनके पिता को भागने का मौका भी नहीं मिला। आग में वह झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर आ गए। पिता को वहां से निकालकर उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा। अपने सत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर, सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग में 10 हजार रुपये नकद, सीसीटीवी कैमरे, एलईडी के साथ लाखों रुपये का कबाड़ जलकर राख हो गया।

पत्नी से झगड़ कर घर में लगा दी आग
सदर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी से झगड़े के बाद घर में आग लगा दी। आधी रात घर से आग की लपटे निकलती देख मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे। देवरी रोड नगला टेकचंद निवासी संजय जूता कारीगर है। पड़ोसी अजय ने बताया कि संजय ने 8 साल पहले उनके घर में किराए पर रहने वाली गीता के साथ शादी की थी। वह पहले से ही चार बच्चों की मां थी। पांचवां बच्चा संजय का है। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही दोनों में रोजाना झगड़ा होने लगा। बृहस्पतिवार रात दस बजे झगड़ा होने पर उसकी पत्नी गीता बच्चों को लेकर घर से चली गई। रात 2 बजे संजय ने घर में आग लगा दी। आग की जानकारी पर गीता भी घर आ गई। घर का काफी सामान जल चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed