फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMO stopped salary of two employees due to negligence

Agra News: लापरवाही पर सीएमओ ने दो कर्मियों का रोका वेतन

Fri, 19 Apr 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
CMO stopped salary of two employees due to negligence
घिरोर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोदना घिरोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दस्तक अभियान में स्टीकर वितरण पर लापरवाही पर दो कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। अस्पताल में लू को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का कहा गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने सबसे पहले लू वार्ड और ओआरएस कॉर्नर का निरीक्षण कर दुरुस्त रखने के निर्देश चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रवीण यादव को निर्देश दिए। सीएमओ ने डाइट रजिस्टर को स्टाफ नर्स को समय से भरने के निर्देश दिए। पंकज कुमार, मोहर सिंह और शिवम सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर थे, लेकिन कोई भी यूनिफॉर्म में नहीं था। सभी को चेतावनी देते हुए कहा आगे से ड्रेस में नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीसीपीएम ओमवीर सिंह और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शिवराज सिंह को संचारी अभियान के अंतर्गत आशाओं और आशा संगिनी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त हुए स्टीकर बैनर और पोस्टर का सही से वितरण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चिकित्सा अधीक्षक को स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए। बीपीएम रोहित नंदन को आभा आईडी और आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने हेतु निर्देशित किया। प्रत्येक दिन शाम की बैठक में सभी संगिनियों और बीसीपीएम के साथ चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक कर कार्य को सुधारने के दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed