{"_id":"60827af41f7ff02d0478a6d6","slug":"cmo-permission-not-necessary-for-getting-patient-admitted-at-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: मरीज भर्ती कराने के लिए सीएमओ की अनुमति जरूरी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: मरीज भर्ती कराने के लिए सीएमओ की अनुमति जरूरी नहीं
Fri, 23 Apr 2021 01:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:14 PM IST
सार
अमर उजाला के पाठकों के ऐसे सवालों के जवाब गुरुवार को आगरा के सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने दिए।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोविड या नॉन-कोविड मरीजों को अस्पताल में भर्ती के लिए सीएमओ की अनुमति जरूरी नहीं है। मरीज पॉजिटिव या निगेटिव रिपोर्ट दिखाकर किसी भी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हो सकता है। अमर उजाला के पाठकों के ऐसे सवालों के जवाब गुरुवार को आगरा के सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने दिए।
सीएमओ ने दिए पाठकों के सवालों के जवाब
सवाल: क्या मरीज भर्ती के लिए सीएमओ का रेफरल लेटर जरूरी है ?
जवाब: नहीं, भर्ती के लिए मरीज को किसी अनुमति की जरूरत नहीं है।
सवाल: फिर अस्पताल में मरीज की भर्ती के लिए क्या व्यवस्था है ?
जवाब: पॉजिटिव या निगेटिव रिपोर्ट दिखाकर मरीज सीधे भर्ती हो सकता है।
सवाल: रेमडेसिवर इंजेक्शन क्यों नहीं मिल रहे, मरीजों को कैसे उपलब्ध होंगे ?
जवाब: रेमडेसिविर की आपूर्ति ड्रग इंस्पेक्टर करते हैं, वहीं दिलाएंगे।
सवाल: अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं, कैसे सबको बेड मिले ?
जवाब: बेड बढ़ाने का काम चल रहा है, दो दिन में व्यवस्था हो जाएगी।
सवाल: होम आइसोलेशन में दवा आपूर्ति की क्या व्यवस्था है ?
जवाब: 0562-2551601 कंट्रोल रूम पर संपर्क करें, दवाएं घर पहुंच जाएंगी।