{"_id":"6579f35abb35df9e5e0e5b59","slug":"cmo-expressed-displeasure-over-not-getting-weight-machine-at-vaccination-center-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-8988-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टीकाकरण केंद्र पर वजन मशीन नहीं मिलने पर सीएमओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टीकाकरण केंद्र पर वजन मशीन नहीं मिलने पर सीएमओ ने जताई नाराजगी
Wed, 13 Dec 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
टीकाकरण केंद्र पर वजन मशीन नहीं मिलने पर सीएमओ ने जताई नाराजगी
- स्वास्थ्य केंद्र पर सभी प्रकार का सामान उपलब्ध रखने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर के अंतर्गत टीकाकरण केंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। टीकाकरण केंद्र पर वजन मशीन न मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। एएनएम को निर्देश दिए कि केंद्र पर सभी प्रकार का जरूरी सामान उपलब्ध होना चाहिए।
सीएमओ गांव संजापुर में नियमित टीकाकरण अभियान के तहत सत्र स्थल का निरीक्षण किया। सत्र स्थल पर एएनएम सुनीता राठौर, आशा किरन देवी उपस्थित मिलीं। 22 बच्चों और दो गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होना था। एएनएम के साथ वजन मशीन नहीं होने से गर्भवती महिलाओं और बच्चों का वजन की जांच नहीं हो पा रही थी। जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सत्र स्थल पर टीकाकरण से संबंधित सभी सामान हर हालत में उपलब्ध हो। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तारापुर के निरीक्षण में सीएमओ को तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पूनम राजपूत मौजूद थी उनके द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन ओपीडी में 18 से 25 मरीज दवा और जांच कराने आते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने केंद्र पर और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। आसपास के गांव में प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डीएमसी यूनिसेफ संजीव पांडेय बीएमसी यूनिसेफ उरवीर सिंह, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर मौजूद थे।