{"_id":"590f350e4f1c1b4754850d2b","slug":"cm-yogi-promised-a-lot-from-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से बड़ा वादा कर गए सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से बड़ा वादा कर गए सीएम योगी
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 07 May 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
आगरा में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पहले दौरे में ही आगरा के लोगों से बड़ा वादा कर गए। सीएम के आने से पहले आगरा के लोगों को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं। सबसे बड़ी मांग पेयजल समस्या के समाधान की थी। इसके अलावा आगरा में एयरपोर्ट और सफाई का मुद्दा था। भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकाम के दौरान सीएम ने तीनों ही बातों पर प्रमुखता से बात की।
सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा में पेयजल का संकट है। इसके समाधान के लिए गंगाजल परियोजना को अमली जामा पहनाया जाएगा। इससे भी कार्य पूरा नहीं हुआ तो चंबल से भी पानी लाकर आगरा के पेयजल संकट को समाप्त करेंगे।
एयरपोर्ट की मांग पर सीएम बोले कि आगरा के सिविल टर्मिनल की बकाया राशि को देकर सरकार जल्द से जल्द सिविल टर्मिनल को पूरा कराएगी। सीएम बोले उत्तरप्रदेश में बहुत कुछ किया जाना है। आप भरोसा रखें सरकार विकास से सुशाशन स्थापित करेगी।
विज्ञापन
सफाई के मुद्दे पर सीएम ने कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में यूपी का केवल एक जिला देश में 32वें नंबर पर है। प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए जनभागीदारी की आवश्यकता है। ऐसे में भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने शहर में एक वार्ड को गोद ले। स्वच्छ भारत ही समृद्ध भारत का निर्माण कर सकता है।