फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Invited to Agra Ramlila Ram Vivah and Ram Barat on October 5-6

यूपी: सीएम योगी को रामलीला के लग्न और राम बरात का निमंत्रण, आ सकते हैं प्रदेश के मुखिया; ये आश्वासन मिला

Fri, 02 Oct 2026 08:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 02 Oct 2026 08:43 AM IST
सार

आगरा की ऐतिहासिक रामलीला के राम लग्न और राम बरात समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण दिया गया है। 5 अक्तूबर को अग्रवन में राम लग्न उत्सव और 6 अक्तूबर को ऐतिहासिक राम बरात निकलेगी।
 

विज्ञापन
CM Yogi Invited to Agra Ramlila Ram Vivah and Ram Barat on October 5-6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला के प्रमुख आयोजनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। रामलीला में राजा दशरथ का स्वरूप निभाने वाले संजय सिंघल और उनकी पत्नी नीता सिंघल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर श्रीराम के लग्न उत्सव और बरात में शामिल होने का आग्रह किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगरा की ऐतिहासिक रामलीला के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 5 और 6 अक्तूबर को होने वाले लग्न और बरात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री धर्मवीर प्रजापति और रजत सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

समिति के अनुसार 5 अक्तूबर को श्रीराम का लग्न उत्सव वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन में आयोजित किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र ने इसमें शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। इस दौरान श्री रामलीला कमेटी आगरा के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के मार्गदर्शक अजय गर्ग , स्वागत अध्यक्ष अरविंद शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल और मुख्य संयोजक मनोज बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed