फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi announced women hostels in Seven cities in name of Lokmata Ahilyabai

UP: सीएम योगी ने किया ऐलान, यूपी के इन सात शहरों में बनेंगे लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर महिला हॉस्टल

Mon, 02 Jun 2025 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 10:15 AM IST
सार

सीएम योगी ने लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर सात शहरों को महिला हॉस्टल का तोहफा दिया है। इसके  साथ ही उन्होंने आगरा में जल्द ही बड़ा कार्यक्रम करने का वादा किया है। 
 

विज्ञापन
CM Yogi announced women hostels in Seven cities in name of Lokmata Ahilyabai
मुख्यमंत्री योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर प्रदेश सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के 7 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए बनने वाले हॉस्टल का नाम लोकमाता के नाम पर रखा जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर हुए समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात कही।
विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री ने लोगों से वादा किया कि जल्द ही आगरा में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हॉस्टल का नाम लोकमाता के नाम पर रखने का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और हस्तशिल्प के लिए किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि प्रदेश सरकार लोकमाता से प्रेरणा ले रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: आईपीएस राजीव कृष्ण...यूपी के नए DGP, उनके बारे में ये बातें स्पष्ट तौर पर जान लें; पुलिस को बनाया हाईटेक


 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काशी की बनारसी साड़ी की तरह रानी अहिल्याबाई ने महेश्वर में साड़ियों का निर्माण कराकर पूरी दुनिया में उनकी पहचान दिलाई। करीब 250 साल पहले महिलाओं को कामकाजी बनाने में लोकमाता ने जो योगदान दिया, उसी से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल खोलने जा रही है। मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मातृ वंदन योजना के पीछे रानी अहिल्याबाई को प्रेरणा बताया।

 
विज्ञापन

इन जिलों में बनेंगे महिला हॉस्टल
घर से दूर नौकरी कर रहीं कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास देने के लिए आगरा, कानपुर, झांसी, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में महिला हॉस्टल बनेंगे। इनमें सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, लाइब्रेरी, कॉमन रूम, मनोरंजक गतिविधियां भी होंगी।

ये भी पढ़ें -   UP: दर्दनाक हादसा...शीतगृह स्वामी की बेटी की जिस तरह हुई माैत, कांप जाएगा कलेजा; सीसीटीवी आया सामने


 

लोहामंडी में 13.45 करोड़ से बनेगा
लोहामंडी जोनल कार्यालय परिसर में आगरा नगर निगम 2506 वर्ग मीटर जमीन पर कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हॉस्टल 13.45 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा।
 

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नगर निगम इस पर 7.45 करोड़ रुपये अपनी निधि से और बाकी 6 करोड़ रुपये म्यूनिसिपल बॉन्ड से खर्च करेगा। चार मंजिला हॉस्टल में 128 कमरे होंगे। हर मंजिल पर 32 बेड होंगे, साथ ही कॉमन टॉयलेट होगा। लिविंग रूम और डाइनिंग रूम भी होगा। लिफ्ट समेत अन्य सुविधाएं भी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed