फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath will visit to Agra on sunday

सीएम योगी का आगरा दौरा: आज सात घंटे ताजनगरी में 'सरकार', पढ़ें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Sat, 07 Aug 2021 07:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Aug 2021 07:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को आगरा में ब्रज की नब्ज टटोलने आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर शनिवार रात प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will visit to Agra on sunday
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा आ रहे हैं। वह सात घंटे शहर में रहेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम मिल चुका है। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लखनऊ से आएंगे। मुख्यमंत्री के साथ एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता भी मौजूद होंगे। 

विज्ञापन


प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी का हेलिकॉप्टर रविवार सुबह 10:40 खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से मुख्यमंत्री कार से आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे। सबसे पहले होटल ताज विलास में होने वाली भाजपा की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद कोरोना वारियर्स के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शनिवार रात तक प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। बैठक में आगरा मंडल के सभी जिलों से विधायक, सांसदों के अलावा जिलाध्यक्ष व अन्य पार्टी पदाधिकारी शामिल रहेंगे। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने दोनों नेताओं के आगमन की पुष्टि करते हुए सभी तैयारियां दुरुस्त होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- 10.40 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आगमन 
- 11.00 बजे होटल ताज विलास, फतेहाबाद रोड
- 11 से 12.30 बजे तक- ब्रज क्षेत्र की बैठक 
- 12.45 से 2 बजे तक- जनप्रतिनिधियों की बैठक
- 2.30 से 2.45 तक- पार्टी पदाधिकारियों की बैठक
- 2.45 बजे- प्रस्थान होटल ताज विलास से
-2.55 बजे- एसएनजे गोल्ड में कोरोना वॉरियर सम्मान
- 3 से 5 बजे तक- एसएनजे गोल्ड में मंथन
- 5.20 बजे- आगमन खेरिया एयरपोर्ट के लिए
- 5.35 बजे-  प्रस्थान- लखनऊ के लिए

13 किमी का वीआईपी रूट चमकाया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को आगरा में सुबह से शाम तक रहेंगे। उनके आने से पहले सरकारी विभागों ने महज 24 घंटे के अंदर 13 किमी का वह वीआईपी रूट चमका दिया, जहां से वह निकलेंगे। खेरिया हवाई अड्डे से लेकर फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड कन्वेंशन सेंटर के बीच की 13 किमी लंबे वीआईपी रोड पर दिन रात सफाई कर्मचारी जुटे रहे, वहीं एक इंच का गड्ढा भी इस सड़क पर नहीं रहने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed