फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cm Yogi Adityanath Will Come Barsana Today For Laddu Holi 2020

बरसाना में मुख्यमंत्री योगी: राधारानी के दर्शन के बाद पर्यटक सुविधा केंद्र का किया लोकार्पण

Tue, 03 Mar 2020 05:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Mar 2020 05:01 PM IST
सार

बरसाना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राधारानी मंदिर में लाडलीजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath Will Come Barsana Today For Laddu Holi 2020
संतों ने किया मुख्यमंत्री योगी का स्वागत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बरसाना में लड्डू होली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को श्रीजी मंदिर में राधारानी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर राधारानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने पर्यटक सुविधा केंद्र का लोकापर्ण किया।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री योगी राधा बिहारी इंटर कॉलेज के लिए रवाना हो गए। यहां रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां मुख्यमंत्री का स्वागत संतों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोक कलाकार बुलाए गए।
विज्ञापन


इससे पूर्व सुबह करीब साढ़े 11 बजे राधेबिहारी इंटर कॉलेज में बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर उतरा। यहां से वो राधारानी मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान राधारानी मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी पांच घंटे से अधिक मथुरा जिले में रहे। इस दौरान उन्होंने बरसाना में गो अस्पताल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी भी मौजूद रहे। 
 

लड्डू होली में हो सकते हैं शामिल

Cm Yogi Adityanath Will Come Barsana Today For Laddu Holi 2020
राधारानी मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
मंगलवार को राधारानी का गांव बरसाना होली के रंग में सराबोर रहा। लठामार होली से पहले श्रीजी मंदिर में शाम को अनूठी लड्डू होली खेली गई। जिसे देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हालांकि लड्डू होली में मुख्यमंत्री योगी भी शामिल नहीं हुए। 

बरसाना की लड्डू होली में उमड़ने वाली राधारानी के भक्तों की भीड़ और मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए चौकस इंतजाम किए गए। तीन जोन की सुरक्षा की कमान एएसपी-एडीएम के हाथों में सौंपी गई है। नौ सेक्टरों की कमान एसडीएम और डिप्टी एसपी ने संभाली। 

बरसाना में तीन मार्च को लड्डू और चार मार्च को लठामार होली होगी। इन दो दिनों की सुरक्षा का पूरा खाका खींच लिया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। आगरा और अलीगढ़ जोन से फोर्स ने सोमवार को मोर्चा संभाल लिया।

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed