{"_id":"5e5d21c28ebc3ec75a0ebe6f","slug":"cm-yogi-adityanath-will-come-barsana-today-for-laddu-holi-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरसाना में मुख्यमंत्री योगी: राधारानी के दर्शन के बाद पर्यटक सुविधा केंद्र का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाना में मुख्यमंत्री योगी: राधारानी के दर्शन के बाद पर्यटक सुविधा केंद्र का किया लोकार्पण
Tue, 03 Mar 2020 05:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 03 Mar 2020 05:01 PM IST
सार
बरसाना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राधारानी मंदिर में लाडलीजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
संतों ने किया मुख्यमंत्री योगी का स्वागत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरसाना में लड्डू होली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को श्रीजी मंदिर में राधारानी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर राधारानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने पर्यटक सुविधा केंद्र का लोकापर्ण किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी राधा बिहारी इंटर कॉलेज के लिए रवाना हो गए। यहां रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां मुख्यमंत्री का स्वागत संतों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोक कलाकार बुलाए गए।
इससे पूर्व सुबह करीब साढ़े 11 बजे राधेबिहारी इंटर कॉलेज में बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर उतरा। यहां से वो राधारानी मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान राधारानी मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी पांच घंटे से अधिक मथुरा जिले में रहे। इस दौरान उन्होंने बरसाना में गो अस्पताल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी भी मौजूद रहे।

लड्डू होली में हो सकते हैं शामिल
राधारानी मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Amar Ujala
मंगलवार को राधारानी का गांव बरसाना होली के रंग में सराबोर रहा। लठामार होली से पहले श्रीजी मंदिर में शाम को अनूठी लड्डू होली खेली गई। जिसे देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हालांकि लड्डू होली में मुख्यमंत्री योगी भी शामिल नहीं हुए।
बरसाना की लड्डू होली में उमड़ने वाली राधारानी के भक्तों की भीड़ और मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए चौकस इंतजाम किए गए। तीन जोन की सुरक्षा की कमान एएसपी-एडीएम के हाथों में सौंपी गई है। नौ सेक्टरों की कमान एसडीएम और डिप्टी एसपी ने संभाली।
बरसाना में तीन मार्च को लड्डू और चार मार्च को लठामार होली होगी। इन दो दिनों की सुरक्षा का पूरा खाका खींच लिया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। आगरा और अलीगढ़ जोन से फोर्स ने सोमवार को मोर्चा संभाल लिया।