फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath will address public meeting on twenty seven April in Agra

UP Nikay Chunav: 27 अप्रैल को आगरा में गरजेंगे CM योगी, तैयारियां पूरी, रैली स्थल पर कार्यकर्ताओं ने किया हवन

Wed, 26 Apr 2023 07:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 07:40 PM IST
सार

UP Nikay Chunav: 27 अप्रैल को CM योगी आदित्यनाथ आगरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले रैली स्थल पर कार्यकर्ताओं ने हवन किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will address public meeting on twenty seven April in Agra
सीएम योगी के रैली स्थल पर हवन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। वह निकाय चुनाव में भाजपा महापौर प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगेंगे। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। मंच तैयार हो गया है। कार्यकर्ता शेष व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटे हैं। 

विज्ञापन


सीएम के आने से एक दिन पहले बुधवार की शाम रैली स्थल जीआईसी मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन किया और बैठक की। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक विधायक डॉ जीएस धर्मेश और महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा किया। उन्होंने रैली स्थल का भ्रमण करके तैयारियों का जायजा लिया। 

विज्ञापन

भाजपा महापौर प्रत्याशी के समर्थन में मांगेंगे वोट

सीएम योगी आदित्यानाथ गुरुवार की शाम सवा तीन बजे बजे रैली स्थल पहुंचेगे। यहां 45 मिनट तक का उनका कार्यक्रम निर्धारित है। जनसभा को संबोधित करने के बाद वह शाम चार बजे राजधानी लखनऊ के लिए निकल जाएंगे। इस दौरान वह भाजपा महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाहा सहित नगर पंचायत अध्यक्षों और पार्षदों को जिताने के लिए जनता से अपील करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में भी करेंगे जनसभा

इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के अलावा मथुरा और फिरोजाबाद में भी निकाय चुनाव के लिए जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक लखनऊ से विशेष विमान से मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11.20 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट आएंगे और यहां से विशेष हेलीकॉप्टर के जरिए मथुरा प्रस्थान करेंगे। 


मथुरा से वह हेलीकॉप्टर से ही फिरोजाबाद पहुंचेंगे, जहां चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वह दोपहर 3.15 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, पंचकुइयां पर आएंगे, जहां वह मेयर पद की भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

सभी वार्डों के भाजपा प्रत्याशी रहेंगे मौजूद

यहां मंच पर सभी 100 वार्डों के भाजपा प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। वह जीआईसी मैदान पर 4 बजे तक रहेंगे और उसके बाद 4.15 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए विशेष विमान से उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर डीएम नवनीत सिंह चहल और पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने जीआईसी मैदान पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed