फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath will address public meeting in Mainpuri and Karhal

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी के चुनावी रण में प्रचार में जुटी भाजपा, सीएम योगी की दो जनसभाएं संभावित

Tue, 22 Nov 2022 09:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Nov 2022 09:04 PM IST
सार

भाजपा नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दो जनसभाएं संभावित है। मुख्यमंत्री योगी का 28 नवंबर को करहल विधानसभा क्षेत्र में और दो दिसंबर को शहर क्रिश्चियन मैदान में जनसभा कर सकते हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will address public meeting in Mainpuri and Karhal
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को सपा और भाजपा हर हाल में जीतना चाहती हैं। भाजपा के दिग्गजों की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। पार्टी हाईकमान से मिले लक्ष्य को हासिल करने के लिए ये दिग्गज घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। मैनपुरी और करहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दो जनसभाएं संभावित हैं। 

विज्ञापन


मैनपुरी सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को सौंपी गई है। जयवीर सिंह क्षेत्र में अकेले ही प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। बात भोगांव विधानसभा सीट की करें तो इसकी जिम्मेदारी पूर्व आबकारी मंत्री एवं भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


किशनी विधानसभा सीट पर खुद जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान की साख दांव पर है। वह इसी विधानसभा क्षेत्र के गांव खरगपुर के रहने वाले भी हैं। कुछ समय बाद जिलाध्यक्ष का भी चुनाव होना है, ऐसे में उपचुनाव इनके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। करहल विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल चतुर्वेदी और जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार प्रचारक भी बहाएंगे पसीना

भाजपा ने सपा के गढ़ को फतह करने के लिए 40 स्टार प्रचारकों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर नाम रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों के नाम शामिल हैं। ये मंत्री जातिगत आधार पर क्षेत्रों में भ्रमण करके वोट मांग रहे हैं। 

दो जनसभाएं कर सकते हैं योगी 

उपचुनाव भाजपा भी पूरी ताकत से लड़ रही है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा क्षेत्र में दो जनसभाएं कर सकते हैं। मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को करहल विधानसभा क्षेत्र में तथा दो दिसंबर को शहर क्रिश्चियन मैदान में जनसभा कर सकते हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह 24 नवंबर को बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि किशनी और भोगांव विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का एक साथ, मैनपुरी और करहल विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का एक साथ सम्मेलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed