{"_id":"5b55e4354f1c1b3b5a8b68e5","slug":"cm-yogi-adityanath-visit-model-primary-school-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बच्चों को दुलार, जाना शिक्षा का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बच्चों को दुलार, जाना शिक्षा का हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 23 Jul 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को दुलार करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह पुलिस लाइन स्थित मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बात कर शिक्षा का हाल जाना।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों को बैग और पुस्तकों का वितरण करने के साथ पौधरोपण भी किया। वहीं स्कूल में कक्षाएं कम होने पर उन्होंने डीएम को दो कक्षा-कक्षों का निर्माण कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री का काफिला सोमवार को सबसे पहले पुलिस लाइन स्थित मॉडल स्कूल पर पहुंचा। इस दौरान सीएम ने विद्यालय प्रांगण में हरीशंकरी वाटिका के तौर पर पीपल, पाकर और बरगद के पौधे लगाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पौधरोपण के दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन देखकर सख्ती दिखाई। पौधों के नीचे लगे प्लास्टिक के काले रैपर को देख उन्होंने कर्मचारियों को उसे दूर करने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने स्कूल में किया पौधरोपण
- फोटो : अमर उजाला
पौधरोपण के बाद मुख्यमंत्री सीधे विद्यालय में कक्षाओं की ओर रवाना हुए। उन्होंने कक्ष में केवल डीएम और एसएसपी को साथ आने का इशारा किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों को दुलारकर उनसे शिक्षा के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें और स्कूली बैग भेंट किए। योगी को एक कक्ष-कक्ष में कई कक्षाओं के बच्चे बैठे मिले। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और डीएम अमित कुमार को दो अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण कराने के निर्देश दिए।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग, भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ, विधायक विपिन वर्मा डेविड, सत्यपाल सिंह राठौर, जिला प्रभारी विधायक उदयभान सिंह समेत कई भाजपा नेता और अफसर मौजूद रहे।