फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath unhappy from law and order in kasganj

अपनी ही सरकार में कानून व्यवस्था से नाखुश सीएम योगी, बोले- कहां गई पुलिस...

Wed, 16 May 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Wed, 16 May 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath unhappy from law and order in kasganj
अधिकारियों की बैठक लेते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि पुलिस सक्रिय और सतर्क होती तो चार हत्याएं नहीं होतीं। मुख्यमंत्री का सख्त रुख देख पुलिस अफसर सकते में आ गए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब पुलिस की सतर्कता है तो डकैत कैसे घूम रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब ऐसी घटनाएं होंगी तो आक्रोश तो फूटेगा ही। 

मुख्यमंत्री ने पूछा कि कितनी डायल 100 हैं तो अफसरों ने उन्हें बताया कि 19। फिर मुख्यमंत्री बोले कि 19 गाड़ियां होने के बावजूद भी गश्त कमजोर है जो ठीक नहीं है, इसे सुधारें।
विज्ञापन

वहीं चंदन हत्याकांड के फरार पांच आरोपियों के बारे में उन्होंने डीआईजी से पूछा कि इनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि पुलिस सख्त कार्रवाई करे और गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। 

हिंसा के जो भी अपराधी जेल में बंद हैं उन पर एनएसए की कार्रवाई की जाए। अपराधियों में कानून का खौफ होना जरूरी है। स्कूल, कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वॉयड की तैनाती रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 विवेचनाएं ऐसी हैं जो 6 माह पुरानी हैं और 89 विवेचनाएं ऐसी हैं जो 3 महीने पुरानी हैं। इन विवेचनाओं के निस्तारण सही तरीके से हों। विवेचना लेट होने से अपराधियों को मदद मिलती है। 

थाने में आने वाले फरियादियों से अच्छे से पुलिस व्यवहार करे। एडीजी अजय आनंद, डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को सभी बिंदुओं पर कार्य करने का भरोसा दिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed