फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath to lay the foundation stone of flatted factory in Agra on PM Modi's birthday

Agra: पीएम मोदी के जन्मदिन पर आगरा को तोहफा, सीएम योगी ने किया फ्लैटेड फैक्टरी का शिलान्यास

Sat, 17 Sep 2022 01:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Sep 2022 01:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के उद्यमियों को बड़ा तोहफा दिया है। फाउंड्री नगर में प्रस्तावित प्रदेश की पहली फ्लैटेड फैक्टरी पर 125 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें एक ही छत के नीचे 200 उद्यमी अपनी फैक्टरी लगा सकेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath to lay the foundation stone of flatted factory in Agra on PM Modi's birthday
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजनगरी के फाउंड्री नगर स्थित पीपीडीसी में प्रस्तावित फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर का वर्चुअली शिलान्यास किया। 125 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले प्रदेश के पहले फ्लैटेड फैक्ट्री प्रोजेक्ट का शिलान्यास नवरात्र में किया जाना था, लेकिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन को देखते हुए मुख्यमंत्री ने शिलान्यास के कार्यक्रम में एन वक्त पर तब्दीली की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के उद्यमियों को बड़ा तोहफा दिया है। फाउंड्री नगर में प्रस्तावित प्रदेश की पहली फ्लैटेड फैक्टरी पर 125 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें एक ही छत के नीचे 200 उद्यमी अपनी फैक्टरी लगा सकेंगे। 21,500 वर्ग मीटर जमीन पर प्रस्तावित फ्लैटेड फैक्टरी में चार लाख वर्ग फुट का कंस्ट्रक्शन एरिया होगा। पांच मंजिला भवन में नौ लिफ्ट लगाई जाएंगी।

विज्ञापन

आगरा के उद्यमी हुए शामिल 

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यह तोहफा ताजनगरी को मिला है। कार्यक्रम में आगरा के सभी उद्यमियों को पीपीडीसी में लाइव शिलान्यास कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। यहां गारमेंट उद्यमी भी शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर बुलाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैटेड फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा गारमेंट उद्योग लेने का इच्छुक है। ईको फ्रेंडली फैक्टरी परिसर में तीन मेगावाट का सबस्टेशन, बारिश का पानी रोकने और सौर ऊर्जा की व्यवस्था रहेगी। फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स में उद्यमी आते ही अपना काम शुरू कर सकता है। यहां सिर्फ उसे अपनी मशीनरी लगाकर प्लग ऑन करना है, इसके साथ ही उनका उत्पादन शुरू जायेगा

व्हाइट कैटेगरी के उद्योगों को प्राथमिकता

राकेश गर्ग के मुताबिक उद्यमियों को वास्तविक लागत मूल्य पर फैक्टरी की जगह उपलब्ध कराई जाएगी। गैर प्रदूषणकारी व्हाइट कैटेगरी में दर्ज उद्योग गारमेंट इंडस्ट्री को प्राथमिकता दी जाएगी, वहीं नए स्टार्ट अप भी यहां जगह पाएंगे। एक जगह ही गारमेंट की फैक्टरी होने से आने वाले खरीदारों को एक ही जगह पर सभी और्डर देने की सुविधा मिलेगी। यहां डिस्प्ले और सभागार भी बनाया जाएगा।

सूबे की पहली फ्लैटेड फैक्टरी की खासियतें

  • चार मंजिला परिसर में स्थापित होंगी औद्योगिक इकाइयां
  • फाउंड्री नगर में प्रस्तावित इमारत 21,500 वर्ग मीटर में होगी
  • हर फ्लोर पर एक लाख वर्ग फीट एरिया उपयोग में होगा
  • सामान, कर्मचारियों के लिए नौ लिफ्टें लगाई जाएंगी
  • भूतल पर उद्योग संबंधी आपूर्ति के लिए सपोर्ट फैसिलिटी एरिया बनेगा
  • कर्मचारियों के लिए कैंटीन की सुविधा उपलब्ध रहेगी
  • रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर पैनल, एसटीपी बनाया जाएगा
  • जीरो डिस्चार्ज कैंपस होगा, बिजली का अलग सबस्टेशन होगा
  • परिसर के दोनों ओर 18 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा
  • उद्योगों के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग ब्लॉक बनाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed