फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath to gift projects worth 3500 crore to Braj ahead of the elections

चुनाव से पहले ब्रज को बड़ी साैगात: 3500 करोड़ की कार्ययोजना तैयार, CM दिखाएंगे हरी झंडी; सड़कों का बिछेगा जाल

Sun, 28 Jun 2026 10:17 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 28 Jun 2026 10:17 AM IST
सार

चुनाव से पहले ब्रज को बड़ी साैगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक निर्माण विभाग की 3500 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें सड़क, पुल से लेकर भवन निर्माण के प्रस्ताव शामिल हैं। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath to gift projects worth 3500 crore to Braj ahead of the elections
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ब्रज की सड़कों पर दौड़ने वाली चुनाव एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की वर्ष 2026-27 के लिए करीब 3,500 करोड़ रुपये की इस कार्ययोजना को धरातल पर उतारकर सरकार विकास के एजेंडे से चुनावी समीकरणों को साधने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


इस मेगा प्लान में 25 से अधिक सांसदों, विधायकों और मंत्रियों द्वारा भेजे गए सड़क, पुल व भवन निर्माण के 700 से अधिक प्रस्ताव शामिल हैं। सीएम योगी की रविवार को होने वाली बैठक में इन सभी कार्यों को विधानसभा चुनाव से पहले पूरा कराने पर मंथन किया जाएगा। इसी को लेकर डीएम मनीष बंसल ने बैठक कर सीएम के आगमन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


 

ब्रज में भाजपा का दबदबा, सपा के गढ़ में सेंधमारी
ब्रज क्षेत्र की राजनीति हमेशा से उत्तर प्रदेश सत्ता का अहम द्वार रहा है। सीएम की समीक्षा और सड़क निर्माण की इस कार्ययोजना का सीधा उद्देश्य वर्ष 2027 के महासमर से पहले अपने मजबूत किलों को सहेजना और विपक्ष के गढ़ में सेंध लगाना है। मंडल में कुल 23 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 17 से अधिक पर 2022 के विधानसभा चुनाव में कमल खिला था। आगरा की सभी 9 सीटें और मथुरा की सभी 5 सीटों पर भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहा। फिरोजाबाद और मैनपुरी में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। सीएम इन परियोजनाओं के जरिए अपने कोर वोट बैंक को संदेश देना चाहते हैं कि विकास की रफ्तार धीमी नहीं होगी। फिरोजाबाद की 5 सीटों में से 3 सपा और 2 भाजपा के पास हैं, जबकि मैनपुरी की 4 सीटों पर दांव है। 2024 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से डिंपल यादव और फिरोजाबाद से अक्षय यादव ने बड़ी जीत हासिल कर सपा के इस अजेय दुर्ग को और मजबूत किया था।

चुनाव से ठीक पहले 3,500 करोड़ की यह भारी-भरकम चुनाव एक्सप्रेस यादव लैंड में कमल खिलाने और जनता का विश्वास जीतने की एक रणनीतिक कवायद मानी जा रही है। सड़कों, पुलों और भवनों के इस जाल के जरिये भाजपा जनता तक सुशासन का सीधा संदेश पहुंचाने का प्रयास कर रही है, ताकि 2027 में सत्ता की हैट्रिक का रास्ता ब्रज की इन्ही नई सड़कों से होकर गुजरे।

चुनाव से पहले होगा लोकार्पण
आगरा मंडल में 3,500 करोड़ रुपये लागत के 700 से अधिक प्रस्ताव आए हैं। सीएम की बैठक में इन कार्यों पर विस्तार से चर्चा होगी। हमारा लक्ष्य इन सभी कार्यों का चुनाव से पहले लोकार्पण करना है। -एनके यादव, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed