फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   festival of Raksha Bandhan was celebrated with pomp in District Jail of Mathura

Mathura News: जेल में बहनों ने बांधी राखी तो भावुक हुए भाई, अपराध की दुनिया छोड़ने का दिया वचन

Thu, 31 Aug 2023 01:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 01:03 PM IST
सार

मथुरा में बंदियों के लिए जेल में बहनें राखी लेकर पहुंची। बहनों ने जेल में राखी बांधी तो भाई भावुक हो गए। उन्होंने बहनों को अपराध की दुनिया छोड़ने का वचन दिया। 

विज्ञापन
festival of Raksha Bandhan was celebrated with pomp in District Jail of Mathura
Mathura News: जेल में बंदी को राखी बांधती बहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के जिला कारागार में गुरुवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम मनाया गया। बंदियों की उनकी बहनों से खुली मुलाकात रखी गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। सुबह छह बजे से जेल के गेट पर बहनों की लंबी की लंबी कतार लग गई। आठ बजे से जेल प्रशासन ने बहनों को प्रवेश देना शुरू किया। 

विज्ञापन


जेल में खुली मुलाकात टेंट में कराई गई। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी तो भावुक होकर भाइयों ने भी वचन दिया कि वह अपराध की राह को छोड़ देंगे। कई बहन और भाई एक-दूसरे को गले लगाकर रोते हुए नजर आए। भावुक माहौल के बीच जेल में रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- दोस्त के व्यापारी पिता को लूटा: झांसे में लिया और 50 लाख कर दिए पार; हकीकत पता चली तो खिसक गई पैरों तले जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन ने जेल में बहनों को सिर्फ राखी, शगुन व पैकेट बंद मिठाईयां ही लेकर आने की अनुमति दी है। कोई अन्य वस्तु जेल के भीतर नहीं आने दी जा रही है। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक का समय मुलाकात के लिए तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed