फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath s election rally in Agra in support of BJP candidate

Lok Sabha Election: आगरा में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा- अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी

Mon, 22 Apr 2024 04:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Apr 2024 04:27 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath s election rally in Agra in support of BJP candidate
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जनसभा को संबोधित करने के लिए आगरा के किरावली पहुंचे। सीएम योगी ने कहा कि यह पूरा क्षेत्र ब्रज भूमि का भाग है। गिरिराज महराज की यहां बड़ी कृपा है। दुनिया यहां के रज-रज में कृष्ण कन्हैया का दर्शन करती है। सौभाग्य है कि इस धरती पर रहकर जीवन यापन कर आप सभी लोग भारत माता की सेवा करने में लगे हैं। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब ब्रज भूमि का भी नंबर आने वाला है। विकास के लिए अब आपको तरसाने की कोई हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आगरा भी गंगाजल का सेवन कर रहा है।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी के सांसद व प्रत्याशी राजकुमार चाहर को फिर से सदन भेजने की अपील की। सीएम ने आग्रह किया कि घऱ-घर जाइए, मतदान का प्रतिशत बढ़ाइए। सीएम ने कहा कि इस माटी के लाल आरकेएस भदौरिया वायु सेनाध्यक्ष के बाद भाजपा संग मिलकर आपके लिए कार्य करने को तत्पर हैं।
विज्ञापन

 

विपक्षियों को पांच साल की छुट्टी दीजिए और बोलिए- जाओ, खूब फातिहा पढ़ो 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा-बसपा के लोग माफिया व अपराधी को गले का हार बनाकर बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे। यह लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। चुनाव में इन्हें बोल दीजिए, वोट तो कमल पर जाएगा, तुम लोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं, जाओ-खूब फातिहा पढ़ो। हम अयोध्या में रामलला का दर्शन करा रहे हैं तो माफिया का राम-नाम सत्य भी करा रहे हैं। भाजपा सरकार है तो यह अद्भुत संयोग है। हमारा नारा राष्ट्रवाद है, जातिवाद नहीं। जाति व परिवार की बात करने वाले देश को कमजोर करना चाहते हैं।

 

रामनवमी पर पीएम भले अयोध्या में नहीं थे पर मन अयोध्या में ही था 
सीएम योगी ने कहा कि रामनवमी के दिन भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा-बसपा के लोग कहते थे कि क्या प्रमाण है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। य़ह कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं थे, जैसे लगता था कि इस सृष्टि के पहले कांग्रेस, सपा-बसपा, ही पैदा हो गई थी। पीएम मोदी का प्रताप है कि इन लोगों का झूठ फेल हो गया और रामलला का मंदिर भी बन गया। पीएम मोदी ने ही अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया और प्राण-प्रतिष्ठा भी की। सूर्य तिलक के समय पीएम भले ही अयोध्या में नहीं थे, लेकिन उनका मन अयोध्या में ही था। 500 वर्ष बाद रामलला को अपनी जन्मभूमि पर ही जन्मोत्सव मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। भारत ने साबित कर दिया कि जो भी कौम विरासत का सम्मान करेगा, उसे दुनिया में सम्मान मिलेगा। 

 
विज्ञापन

पाकिस्तान की आबादी से अधिक लोग भारत में गरीबी रेखा से उठे
सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ विरासत का सम्मान तो दूसरी तरफ विकास के कार्य भी हो रहे हैं। 1947 में पाकिस्तान भारत से अलग हुआ था। भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है और पाकिस्तान में 23 करोड़ जनता भूखों मर रही है। पाकिस्तान की आबादी से अधिक लोगों को पीएम मोदी के नेतृत्व में दस वर्ष में गरीबी रेखा से उठाकर खुशहाल व स्वावलंबी जीवन दिया गया। कांग्रेस व सपा वाले गरीबों के हकों पर डकैती डालने के लिए जनधन अकाउंट नहीं खोलते थे। गरीब सर्दी में ठिठुरता था तो बरसात में भूखों सो जाता था, लेकिन मोदी जी के राज में 'सबका साथ-सबका विकास' के आधार पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सुविधा सबको, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं। 

 

आपके सांसद पूरे देश में किसानों के लिए कार्य कर रहे हैं 
सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने विरासत व विकास का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया है। पीएम कृषि सिंचाई योजना, पीएम किसान बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि के पीछे पीएम मोदी का नेतृत्व-मार्गदर्शन है तो संगठन के माध्यम से देश में ले जाने का कार्य भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आपके सांसद राजकुमार चाहर कर रहे हैं। आपके लिए गौरव की बात है कि आपके सांसद पूरे देश के किसानों के लिए कार्य कर रहे हैं। आपका दायित्व बनता है कि राम-कृष्ण पर प्रश्न खड़े करने वालों, गंगाजल के लिए तरसाने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए। 

 

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व वायुसेनाध्यक्ष आरकेएस भदौरिया, केंद्रीय मंत्री/आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या,  राज्यसभा सांसद नवीन जैन,  भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाहा, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, धर्मपाल सिंह, छोटेलाल वर्मा, राजेश चौधरी,  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed