{"_id":"5a114ba74f1c1bd0408b796c","slug":"cm-yogi-adityanath-reached-mathura-for-election-campaign","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में बोले सीएम योगी, पहले कुछ लोगों को था अयोध्या-मथुरा से परहेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में बोले सीएम योगी, पहले कुछ लोगों को था अयोध्या-मथुरा से परहेज
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदुत्व के एजेंडे को धार दी। मथुरा के जुबली पार्क में सभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि ब्रज का विकास हमारी प्राथमिकता में है। पिछली सरकारों ने इसकी अनदेखी की है।
मथुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने यहां नगर निगम बनाया। अगर हमारा मेयर होगा तो विकास तेजी से होगा। सीएम बोले कि पिछली सरकारों ने यूपी को बर्बाद कर दिया था।
पिछली सरकारों ने दंगे कराए और एकतरफा करवाई की गई। हमारी सरकार में कोई दंगा नहीं होने दिया जाएगा। इससे पहले अलीगढ़ में भी उन्होंने प्रदेश से गुंडाराज और दंगा राज खत्म होने की बात कही। अपने 20 मिनट के संबोधन में सीएम बोले कि प्रदेश का व्यापारी सुकून में हैं। इंडस्ट्री आ रही हैं। योगी ने कहा, अलीगढ़ के ताले बिकें, इसलिए अवैध बूचड़खानों पर लगवाए ताले।

Trending Videos
मथुरा इसलिए है खास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
14 नवंबर को अयोध्या से अपने निकाय चुनाव अभियान की शुरूआत करने के बाद योगी आदित्यनाथ आज मथुरा पहुंचे। मथुरा में 26 नवंबर को दूसरे चरण में निकाय चुनाव संपन्न होगा। मथुरा को हाल ही में नगर निगम का दर्जा मिला है। ऐसे में इस बार का चुनाव खास हो गया है।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मथुरा पर अधिक फोकस किया जा रहा है। भाजपा सरकार में नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद हाल ही में वृंदावन और बरसाना को तीर्थस्थल बनाया गया है। ऐसे में इस मौके का फायदा पार्टी पूरी तरह उठाना चाहती है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा नगर निगम के साथ ही जिले की सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए वोट मांगे। उनके साथ मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के अलावा जिले के बड़े नेता और सभी प्रत्याशी मौजूद रहे।