{"_id":"5aeca3524f1c1b86098b83b3","slug":"cm-yogi-adityanath-reached-in-agra-for-visit-areas-affected-by-storms","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपदा पीड़ितों का हाल जानने आगरा पहुंचे सीएम योगी, प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा पीड़ितों का हाल जानने आगरा पहुंचे सीएम योगी, प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 05 May 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनाशकारी तूफान में 50 लोगों की मौत के बाद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात को आगरा पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री योगी शनिवार को सुबह आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।
आगरा में दो मई की रात को आए तूफान ने भारी तबाही मचाई थी। इसी के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा आए हैं। सीएम योगी का हेलिकॉप्टर तकरीबन साढ़े नौ बजे खेरिया एयरपोर्ट पर उतारा। यहां से वो सीधे सर्किट हाउस पहुंचे।
मुख्यमंत्री सुबह जिला अस्पताल, एसएन मेडिकल कॉलेज और दोपहर में खेरागढ़ तथा फतेहाबाद के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा करने के लिए जा सकते हैं। इसके लिए खेरागढ़ में मंडी समिति में हेलीपैड बनाया गया है।

राहत-बचाव कार्यों की करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी जिला प्रशासन के साथ मीटिंग कर तूफान से तबाह इलाकों में राहत बचाव कार्य की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम आते ही, प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार को जिन रास्तों से होकर सीएम को जाना है, उनकी सड़कें बनाने का काम शुरू हो गया।
सीएम योगी से पहले उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने पीड़ितों को सहायता राशि के चेक बांटे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने एसएन अस्पताल में जाकर घायलों का हालचाल भी जाना।

आगरा में सबसे ज्यादा तबाही
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
तूफान ने आगरा में सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी। जिले के ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान आगरा में हुआ है। यहां 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 38 में से चार की हालत बेहद गंभीर है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 38 में से चार की हालत बेहद गंभीर है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।