{"_id":"6139eac78ebc3e0605286b77","slug":"cm-yogi-adityanath-may-visit-mainpuri-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: मुख्यमंत्री योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: मुख्यमंत्री योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों में जुटे अफसर
Fri, 10 Sep 2021 12:35 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:35 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द मैनपुरी जिले का दौरा कर सकते हैं। इस लेकर जिले के सभी अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। उच्चाधिकारियों ने सभी योजनाओं की प्रगति का पूरा डाटा तैयार करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में प्रशासन किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं छोड़ना चाहता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के कई जिलों का दौरा कर रहे हैं। मैनपुरी में उनका भ्रमण संभावित है। मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों ने अधीनस्थों को पत्र जारी कर सारे इंतजाम दुरुस्त करने और योजनाओं की प्रगति का डाटा तैयार करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सभी अधिकारी सारे काम छोड़कर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि अब तक मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई भी कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी आते हैं तो अब तक के कार्यकाल के दौरान ये उनका दूसरा भ्रमण होगा। इससे पहले सात जून 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी आए थे। उन्होंने शहर से सटे गांव ललूपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया था।
विज्ञापन
लगातार वीवीआईपी भ्रमण से बढ़ी अधिकारियों की टेंशन
जिले में लगातार वीवीआईपी के भ्रमण से अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल तीन सितंबर को जिले में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आईं थीं। कई जगह उनका भ्रमण प्रस्तावित था, ऐसे में चार दिन लगातार अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे थे।
विज्ञापन
वहीं अगले ही दिन यानी चार सितंबर को मंडलायुक्त आगरा मंडल और जिले के नोडल अधिकारी अमित गुप्ता आ गए। चार दिवसीय भ्रमण के बाद वे सात सितंबर को वापस लौटे। वहीं अब मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण की तैयारियों में अधिकारी जुट गए हैं।