फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath in Vrindavan on Janmashtami 2022 Food will be served to saints in Annapurna Bhojnalaya

CM Yogi: जन्माष्टमी पर वृंदावन में आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ, अन्नपूर्णा में संतों को परोसेंगे भोजन

Thu, 18 Aug 2022 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 10:03 AM IST
सार

पांच करोड़ की लागत से वातानुकूलित अन्नपूर्णा भोजनालय दो मंजिला बनकर तैयार है। इस भोजनालय में एक साथ 600 लोग भोजन कर सकते हैं। दिनभर में करीब 5 हजार यात्रियों को भोजन करवाने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Vrindavan on Janmashtami 2022 Food will be served to saints in Annapurna Bhojnalaya
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : twitter @Tejasvi_Surya

विस्तार

उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद द्वारा वृंदावन के जयपुर मंदिर के समीप नवनिर्मित अन्नपूर्णा भोजनालय का लोकार्पण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 19 अगस्त को आयोजित होने वाले इस समारोह के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बाल कृष्ण के अलावा साध्वी ऋतंभरा, राम कथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज के साथ प्रदेश के कई केबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पांच करोड़ की लागत से वातानुकूलित अन्नपूर्णा भोजनालय दो मंजिला बनकर तैयार है। इस भोजनालय में एक साथ 600 लोग भोजन कर सकते हैं। दिनभर में करीब 5 हजार यात्रियों को भोजन करवाने की व्यवस्था की गई है। रसोई में रोटी बनाने के लिए आधुनिक मशीन लगाई गई है। जो एक घंटे में तीन हजार रोटियां तैयार करेगी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 19 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने हाथ से भोजनालय में मौजूद संतों और श्रद्धालुओं को भोजन परोसकर इसकी शुरुआत करेंगे। अन्नपूर्णा भोजनालय के संचालन की जिम्मेदारी मंगलमय न्यास को दी गई है। न्यास के अध्यक्ष संत विजय कौशल महाराज की देखरेख में भोजनालय का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त अनुनय झा ने स्थलीय निरीक्षण भी किया। इसके बाद नगर आयुक्त द्वारा टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटर में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसएसपी अभिषेक यादव ने श्रद्धालुओं के आगमन के दृष्टिगत पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed