फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath asked report of the program of Sri Krishna janmashtami in Mathura

मुख्यमंत्री योगी ने मांगी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम की रिपोर्ट, मथुरा प्रशासन में खलबली

Sat, 15 Aug 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Aug 2020 12:08 AM IST
सार

  • रिपोर्ट में पूछा गया- कोविड-19 के नियमों का कितना पालन हुआ, मंदिर में प्रवेश के समय किस तरह हुई कोरोना की जांच
  • मथुरा में नृत्य गोपालदास पाए गए हैं कोरोना पॉजिटिव, कार्यक्रम में हुए थे शामिल 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath asked report of the program of Sri Krishna janmashtami in Mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में जन्माष्टमी पर आयोजित जन्मोत्सव की रिपोर्ट शासन ने मांगी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आयोजन को गंभीरता से लिया और कार्यक्रम की पूरी जानकारी लेने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान में कोविड-19 के नियमों का कितना पालन किया गया, इसकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। चर्चा है कि कार्यक्रम में नियमों का पालन न करने वाले लोगों पर गाज गिर सकती है। जन्मभूमि परिसर में पहुंचने वाले लोगों की सही संख्या का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन



संबंधित खबर- कई दिन पहले से ही कोरोना संक्रमित थे नृत्यगोपाल दास, मथुरा के स्वास्थ्य विभाग ने अयोध्या भेजा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत नृत्यगोपाल दास के कोरोना संक्रमित होने से शासन-प्रशासन में खलबली मची है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि महंत मथुरा आने से पहले ही कोरोना से संक्रमित थे, लेकिन यहां उनकी तबियत खराब होने पर जांच की गई तो इसका खुलासा हुआ। इस दौरान महंत काफी लोगों से मिले और श्रीकृष्ण जन्मस्थान में सरयू के जल से भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया था। जन्मस्थान संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी महंत के साथ थे। तीनों लोग मास्क नहीं लगाए थे। 

इनके अलावा जब जन्मस्थान परिसर और भागवत भवन में लगभग 400 लोग  मौजूद थे। महंत की तबियत मथुरा पहुंचने के दौरान भी खराब थी। इस तरह की खबरें जब मीडिया में चलीं तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र से जानकारी ली। बताया जाता है कि अब मुख्यमंत्री के आदेश पर शासन ने जन्मोत्सव की रिपोर्ट मांगी है। 

 जन्मस्थान में लगे सीसीटीवी खोलेंगे राज 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी लगे हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तस्वीरें सीसीटीवी में हैं। जन्मोत्सव पर यहां कितनी संख्या थी, कितने लोगों ने मास्क लगाए थे। सामाजिक दूरी का पालन किया गया या नहीं। जन्मस्थान में प्रवेश के समय वहां पहुंचने वाले लोग सैनिटाइज किस तरह किए गए। सभी प्रकार की गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हैं। यदि सीसीटीवी की जांच की जाए तो सभी राज खुल जाएंगे। 

जिलाधिकारी सर्वज्ञराज मिश्र ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से शासन को सभी जानकारी दी गई है। कोविड-19 से संबंधित जानकारियों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की है। शासन स्तर से जो भी जानकारी मांगी जा रही है उपलब्ध करा रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed