फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath announces to develop Soron as tourist place

मुख्यमंत्री योगी तक पहुंची अमर उजाला अभियान की गूंज, सोरों को लेकर किया ये एलान

Mon, 23 Jul 2018 07:34 AM IST
अजय झंवर, अमर उजाला कासगंज
अजय झंवर, अमर उजाला कासगंज Updated Mon, 23 Jul 2018 07:34 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath announces to develop Soron as tourist place
सोरों को पर्यटन स्थल के रूप विकसित करने का ऐलान - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा की जनसभा में फिर से कासगंज के सोरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का अपना इरादा जताया है। इससे सोरों के लोगों में खुशी है। उनके ऐलान से सोरों के लोगों को एक उम्मीद बंधी है। लोगों का कहना है कि योगी जी एलान को अमलीजामा भी पहनाएं और सोरों को तीर्थस्थल घोषित करेंगे।      
विज्ञापन


सोरों के लोगों की जनभावनाओं को देखते हुए अमर उजाला ने पिछले वर्ष अगस्त माह में सोरों की धार्मिक, पौराणिक धरोहरों का श्रृंखलाबद्ध प्रकाशन कर तीर्थस्थल बनाने की मांग का अभियान चलाया था। इस अभियान की गूंज मुख्यमंत्री तक पहुंची। सोरों के अखंड आर्यावर्त संघ लगातार आंदोलन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नगरपालिका ने भी तीर्थस्थल की मांग करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा। भाजपा संगठन की ओर से लगातार मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग की गई। प्रभारी मंत्री को भी तीर्थस्थल घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे गए। अब सोरों तीर्थस्थल उनकी जुबान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई बांटकर जताई खुशी

CM Yogi Adityanath announces to develop Soron as tourist place
एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताते सोरों के लोग - फोटो : अमर उजाला
दो माह पहले जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कासगंज आए तब भी उन्होंने सोरों का जिक्र करते हुए जिलाधिकारी से यहां की विकास योजना को तैयार करने के लिए कहा था। रविवार को जब वो एटा पहुंचे तो उन्होंने जनसभा के मंच से सोरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का इरादा सार्वजनिक रूप से जता दिया। 

रविवार की शाम सोरों के लोगों को जब सोरों के पर्यटन स्थल के रूप में विकास करने की घोषणा सुनने को मिली तो वे खुश हो गए। लोग मुख्यमंत्री का शुक्रिया जताने लगे। लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। अब सोरों के लोग यह जानना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री कब अपनी घोषणा पूरी करने के लिए यहां आएंगे।   

डीपीआर किया जा रहा तैयार 

जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि जिले के सोरों सूकरक्षेत्र के विकास के लिए शासन के निर्देश पर डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इस पर काम तेजी से चल रहा है। डीपीआर तैयार होने के बाद शासन स्तर से इस पर कार्रवाई की जाएगी। 

भाजपा के जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एटा की जनसभा में सोरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही है। अभी तीर्थ स्थल घोषित नहीं किया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री जिले में आगामी समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में करेंगे ऐसी आशा की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed