{"_id":"638acfc9f82bce73b1032d96","slug":"cm-yogi-adityanath-addressed-public-meeting-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri By-election 2022: धैर्य से लिया सीएम योगी ने काम, मैनपुरी में एक बार भी नहीं लिया मुलायम का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri By-election 2022: धैर्य से लिया सीएम योगी ने काम, मैनपुरी में एक बार भी नहीं लिया मुलायम का नाम
Sat, 03 Dec 2022 09:56 AM IST
मुकेश कुमार
ज्योत्यवेंद्र दुबे, संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
ज्योत्यवेंद्र दुबे, संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:56 AM IST
सार
भाजपा नेताओं के भाषण अब तक मुलायम सिंह के इर्द-गिर्द ही केंद्रित रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को हुई जनसभा में सीएम योगी ने एक बार फिर मुलायम सिंह का नाम नहीं लिया। विकास के मुद्दों पर सपा को घेरा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शुक्रवार को जनसभा संबोधित करने आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने धैर्य से काम लिया। इस बार उन्होंने मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं लिया। अब तक पूरे चुनाव प्रचार के दौरान सपा और भाजपा नेताओं के भाषण मुलायम पर ही केंद्रित रहे हैं, लेकिन सीएम योगी ने मुलायम को किनारे रख विकास के मुद्दों पर सपा की घेराबंदी की।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। राजनीति में मुलायम सिंह के कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके निधन के बाद भी उनकी कर्मभूमि में पूरी राजनीति उन्हीं के इर्द-गिर्द घूम रही है। सपा ने जहां मुलायम की पुत्रवधू डिंपल यादव को मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा ने मुलायम के पुराने शिष्य और कभी सपा के साये में रहे पूर्व सांसद और पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य को उतारा है।
विज्ञापन
सपा जहां नेताजी को श्रद्धांजलि के रूप में वोट देने की अपील कर रही है तो वहीं भाजपा मुलायम सिंह यादव के आशीर्वाद से चुनाव जीतने की बात कह रही है। चाहे प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य हों या फिर ब्रजेश पाठक दोनों ही मैनपुरी में प्रचार के दौरान नेताजी के सम्मान में कसीदे पढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
पहली सभा में मुलायम को दी थी श्रद्धांजलि
खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने 28 नवंबर को करहल में आयोजित जनसभा में अपने भाषण की शुरुआत मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए की थी। उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि नेताजी के आशीर्वाद से रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव जीते हैं और मैनपुरी भी जीतेंगे। इसकी लोगों के बीच चर्चा भी रही कि भाजपा मुलायम कार्ड खेलकर मौके को कैश कराना चाहती है।इसका असर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण में नजर आया। उन्होंने धैर्य से काम लेते हुए संबोधन को अंजाम दिया। लगभग 18 मिनट के भाषण के दौरान उन्होंने एक बार भी मुलायम सिंह यादव का जिक्र नहीं किया। लोगों को उम्मीद थी कि सीएम योगी मुलायम पर जरूर बोलेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ऐसे में कहीं न कहीं सीएम योगी ने मुलायम के नाम का इस्तेमाल न करने का संदेश भी दिया।