भाजयुमो प्रशिक्षण वर्ग : सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं में किया जोश का संचार, बोले- आपके दम पर ही बनी सरकार
सोमवार को आगरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। कहा कि युवाओं के दम पर ही एक दिन भारत विश्व गुरू बनेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में सोमवार को समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि युवा तो हमारे विरोधी दलों के पास भी बहुत थे, लेकिन जनता में उनकी धारणा अराजकता, तोड़फोड़ व लूट जैसे संस्कारों की थी, जबकि हमारे युवा राष्ट्रप्रेम, उत्साह, विकास व सकारात्मक दृष्टि से ओतप्रोत थे। युवाओं के दम पर ही सरकार बनी है। प्रदेश का इतिहास बदला है।
सीएम योगी ने युवा मोर्चा कायकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप, अग्निवीर जैसी योजनाएं युवाओं के लिए बनाई हैं। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस निकालें। वर्तमान पीढ़ी को विभाजन त्रासदी बताएं। उन्होंने कहा, जल्द ही सरकार रोजगार कार्ड जारी करने जा रही है। हर परिवार को इसमें रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले यूपी का युवा बाहर अपनी पहचान छुपाता था, लेकिन अब प्रदेश सही दिशा में है। आज यूपी दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 9 Aug 2022
'युवा शक्ति से भारत बनेगा विश्व गुरु'
उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ और धारा 370 समाप्त हो सकी। उन्होंने युवाओं से कहा कि ऐसे चरित्र का निर्माण करें, जिसे देखकर हर बहन बेटी को सुरक्षा का अहसास हो। अपने क्षेत्र में ईमानदारी से काम करें। सपने देखें। संकल्प लें। मजबूती से आगे बढ़ें। युवा शक्ति से ही भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा।
- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 9 Aug 2022
शहीदों को किया याद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आठ और नौ अगस्त तिथियां इतिहास में दर्ज हैं। इन्हीं तिथियों में भारत छोड़ो आंदोलन व काकोरी कांड हुए। उन्होंने काकोरी के शहीदों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से पूछा कि जब वो शहीद हुए तब उनकी उम्र क्या थी। जवाब मिला-सभी युवा थे। फिर उन्होंने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं व झांसी की रानी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता के लिए लड़ीं। उनकी उम्र बहुत कम थी।
उन्होंने कहा कि युवाओं ने इतिहास बनाया है और इतिहास बनते हुए देख भी है। युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी पार्टी की रीति व नीतियों का युवाओं को पाठ पढ़ाया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत आदि मौजूद रहे।