फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022: CM Yogi Adityanath Address Public Meeting in Agra, Attacked on Samajwadi Party: Cm Yogi Adityanath Address Public Meeting In Agra

UP Chunav 2022:आगरा में गरजे मुख्यमंत्री योगी, कहा- मुजफ्फरनगर दंगे के खून से रंगी है सपा की टोपी

Mon, 31 Jan 2022 01:36 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 31 Jan 2022 01:36 PM IST
सार

भाजपा ने आगरा में पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान आगरा में थे। सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद प्रचार अभियान के लिए आगरा पहुंचे। उन्होंने किरावली, बरहन और फतेहाबाद में सभाओं को संबोधित किया। 

विज्ञापन
UP Election 2022: CM Yogi Adityanath Address Public Meeting in Agra, Attacked on Samajwadi Party: Cm Yogi Adityanath Address Public Meeting In Agra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को किरावली, शमसाबाद और बरहन में आयोजित सभाओं में सपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के दंगे से सपा की टोपी रंगी हुई है। वैक्सीन लगवाने का विरोध करने वाले जनता के हितैषी नहीं हो सकते। डबल इंजन की सरकार ने जनता को डबल डोज राशन मुहैया कराया। इसके पहले गरीबों का राशन कहां चला जाता था। बसपा के हाथी का पेट बहुत बड़ा था, जो बहुत राशन खाता था।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वो करती है। कोरोना के संकट काल में भाजपाइयों ने लोगों की मदद की। तब कांग्रेस, सपा, बसपा के लोगों का पता नहीं था। आगरा में ये लोग औरंगजेब के नाम पर म्यूजियम बनाना चाहते थे, हमने अब इसका नाम छत्रपति शिवाजी म्यूजियम रखा है। सपा की सरकार में विकास कार्य ठप पड़े थे। भाजपा ने आगरा में मेट्रो की सौगात दी। गंगाजल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही माफिया बिलों से निकल आए हैं, लेकिन 10 मार्च के बाद इनकी जगह कहां होगी। सपा सरकार में नौकरियों को चाचा-भतीजे मिलकर खा जाते थे। हमने पांच लाख नौकरियां दीं। इस दौरान फतेहपुरसीकरी से भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल, फतेहाबाद से छोटेलाल और एत्मादपुर से डॉ. धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष पर जमकर बरसे
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा में आपराधिक छवि के प्रत्याशियों को टिकट देने की होड़ लगी है। जब-जब सपा और बसपा की सरकार बनी, इन्होंने  प्रदेश को बर्बाद करने के षड्यंत्र रचे। इस बार सूबे में डबल इंजन की सरकार है जिसमें हर गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं को सम्मान मिल रहा है।

बिना नाम लिए अखिलेश-शिवपाल पर हमला
योगी ने आगे कहा कि पांच लाख नौजवानों को राेजगार दिए हैं। पिछली सरकारों में नौकरी निकलती थी तब चाचा-भतीजा नौकरी के नाम पर वसूली के लिए निकलते थे। लूट-खसोट होती थी। तबादलों के नाम पर पैसे वसूलते थे। माफियाओं को छूट मिलती थी। रैलियों पर इस बार कोरोना के चलते आयोग ने रोक लगाई है। लेकिन कार्यकर्ता सुनने के लिए आ रहे हैं। आगामी 10 मार्च को सरकार बनने के बाद फिर से माफियाओं पर बुलडोजर चलेगा। योगी ने कहा कि हमें कोरोना वायरस महामारी से लड़ना है। साथ ही इस चुनाव में अपराध, माफिया और अराजकता को बढ़ावा देने वाले तत्वों को भी हराना है।
 

प्रदेश की सेवा के लिए चौधरी उदयभान को लगाया 

आगरा की फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से चौधरी बाबूलाल को टिकट दिया है। योगी आदित्यनाथ लोगों से कहा कि चौधरी बाबूलाल एक युवा हैं और आपकी तरह युवा बनकर कार्य करना चाहते हैं। चौधरी बाबूलाल जब काम करेंगे तो पेयजल, बालिका शिक्षा की समस्या का समाधान होगा। कॉलेज पहले ही स्वीकृत हो चुका है। उन्होंने चौधरी उदयभान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों की सेवा की और प्रदेश सरकार में मंत्री बने। भारत माता की जय के साथ योगी आदित्यनाथ ने किरावली में अपना भाषण समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed