फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM would in city on velentine day

मुख्यमंत्री 14 को आगरा में, तैयारियां शुरू

Tue, 10 Feb 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 10 Feb 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 14 फरवरी को आगरा में होंगे। वे पर्यटन विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऑनलाइन कार्यक्रम ‘मेरा आगरा’ का समापन करने आ रहे हैं। ताज नेचर वाक में आयोजित होने वाले इस समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। आगरा में वे तकरीबन तीन घंटे बिताएंगे। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक भी हुई। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव भी 11 फरवरी को आगरा आ रहे हैं। वह सूरसदन में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर ने सर्किट हाउस में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और पर्यटन व्यवसायियों को मुख्य रूप से आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी पंकज कुमार, डीआईजी लक्ष्मी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश डी मोदक, एडीए उपाध्यक्ष मनीषा त्रिघाटिया,  सचिव कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव, नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed