{"_id":"574213fd4f1c1bb515690f78","slug":"cm-swung-into-action-on-insects-attack-on-the-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल पर कीड़ों के हमले पर हरकत में आए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल पर कीड़ों के हमले पर हरकत में आए सीएम
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 23 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कीड़ों के हमले से ताजमहल के हरा होने संबंधी मीडिया में आई खबरों को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। उन्होंने अधिकारियों को मामले का जल्द से जल्द परीक्षण कराकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मीडिया में इस आशय की खबरें आई हैं कि ताजमहल और उस पर हुई नक्काशी पर जगह-जगह पर हरे रंग के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। इसके कारण ताजमहल की स्वाभाविक सुंदरता प्रभावित हो रही है। मीडिया में ये खबरें भी आई हैं कि ऐसा काइरोनोमस नामक कीडे़ के कारण हो रहा है जो आगरा में यमुना नदी के बढ़े हुए प्रदूषण के कारण तेजी से पनप रहा है।
ये कीड़े ताजमहल के सफेद संगमरमर पर बैठकर गंदगी छोड़ रहे हैं। इससे ताजमहल का संगमरमर हरा हो रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आगरा के मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग, पुरातत्व विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित सभी संबंधित अधिकारियों को इस घटना के वास्तविक कारणों का शीघ्र पता लगाकर समाधान निकालने के लिए कहा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इस मामले के हल के लिए किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा है कि ताजमहल प्रदेश ही नहीं देश की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है। यह हमारी विशिष्ट और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर है। पूरी दुनिया में इसकी खूबसूरती और वैभव के चर्चे होते हैैं। इससे भारत की विश्न में एक खास पहचान है। हर वर्ष दुनिया भर से लाखों की संख्या में सैलानी इसे देखने आगरा आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार इस इमारत को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचने देगी। ताजमहल की नैसर्गिक खूबसूरती बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
मगर प्रशासन अभी तक गहरी नींद में
आगरा। ताजमहल पर कीड़ों के हमला शुरू हुए महीना भर हो गया। प्रशासन के आला अफसरों को भी यह जानकारी है कि इसके चलते ताजमहल का सफेद संगमरमर हरा होता जा रहा है। लेकिन अभी तक अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई है। कोई अधिकारी न तो मुआयने के लिए ताजमहल पहुंचा है और न ही किसी तरह के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीएम से पहले एनजीटी ने इन खबरों का संज्ञान लिया था। इसके बाद भी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है। प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि अभी तक अफसरों ने कीड़ों के बारे में आई रिपोर्ट तक नहीं देखना जरूरी नहीं समझा है। एएसआई अपने स्तर से कीड़ों की जांच करा रही है लेकिन प्रशासन ने कीड़ों के हमले की वजह मालूम करने का कोई प्रयास नहीं किया है।