फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Grid Roads Turn Hazardous in Agra, Mud and Slush Leave Commuters Struggling

सीएम ग्रिड की खुदाई बनी आफत: कीचड़ और दलदल में फिसल रहे लोग, इन पांच मार्गों पर भूलकर भी न जाएं

Tue, 21 Jul 2026 10:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 10:47 AM IST
सार

आगरा की पांच प्रमुख सड़कों पर चल रहे निर्माण कार्य और ठेकेदार की लापरवाही से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर निगम ने जलभराव वाले इलाकों में 48 पंप लगाकर पानी निकासी की व्यवस्था की है।

 

विज्ञापन
CM Grid Roads Turn Hazardous in Agra, Mud and Slush Leave Commuters Struggling
खुदाई के बाद मिट्टी छोड़ देने से सड़कों पर फिसलन हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम ग्रिड की 11 किमी. लंबी पांच सड़कों की खुदाई के बाद मिट्टी छोड़ देने से सड़कों पर फिसलन हो गई। रिमझिम बारिश के कारण हरीपर्वत से दिल्ली गेट के बीच सरकार नर्सिंग होम और पेट्रोल पंप वाली सड़क पर कीचड़ होने से मरीज और तीमारदार फिसलकर गिर पड़े। यहां नर्सिंग होम, ब्लड बैंक, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सेंटर के साथ पैथोलॉजी और होटल-रेस्तरां में आने वाले लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ताकत का अद्भुत प्रदर्शन: गौरव पहलवान का अनोखा कारनामा, एक साथ खींचीं आठ कारें; देखें VIDEO
विज्ञापन



पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ट्रैफिक पुलिस ने 15 मई से 15 जून के बीच इस सड़क की खुदाई के लिए अनुमति दी थी, लेकिन ठेकेदार फर्म श्रीराम कंस्ट्रक्शन काम पूरा नहीं कर पाई। फर्म की लापरवाही अब हजारों मरीजों, तीमारदारों के साथ क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज की हजारों छात्राओं और उनके अभिभावकों पर भारी पड़ रही है। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने बताया कि वह हरीपर्वत से दिल्ली गेट के बीच डेढ़ घंटे में पहुंच सके। एक ही लेन चालू होने के कारण जाम लग गया, वहीं उनके सामने ही पेट्रोल पंप आ-जा रहे दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर पड़े। ठेकेदार फर्म ने खुदाई के बाद मिट्टी ही नहीं हटाई, इस वजह से डिवाइडर के पार दूसरी सड़क भी मिट्टी और कीचड़ से भर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: धर्मस्थलों पर 21 करोड़ की धनवर्षा, बटेश्वर धाम समेत 10 मंदिरों का बदलेगा स्वरूप; पर्यटन मंत्री ने की बड़ी घोषणा


सीएम ग्रिड की पांच सड़कों का निर्माण बना लोगों की मुसीबत
बसई से इंद्रापुरम रोड पर एक माह पहले बारिश में 15 कारें और वैन फंस गई थीं तो इस बार बारिश में टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार रोड पर कीचड़ और दलदल से फिसलन बनी रही। बसई रोड पर गिट्टियां डालने के बाद भी जगह जगह यह धंस गई। यही हाल मारुति एस्टेट से सुभाष पार्क के बीच का रहा, जहां सीवर लाइन और यूटिलिटी डक्ट के लिए की गई खुदाई मुसीबत बन गई। अमर होटल से राजपुर चुंगी के बीच बनाई जा रही सीएम ग्रिड की सड़क से निकलना मुहाल हो गया।

ये भी पढ़ें -  Health News: खट्टी डकार और पेट में बन रहा एसिड तो हो जाएं सावधान, इन दो गंभीर बीमारियों के हैं ये संकेत


बारिश में पानी निकालने के लिए लगाए 48 पंप
नगर निगम ने सोमवार को शहर में 48 जगह पंप लगाए। जलभराव की आशंका वाली जगहों पर कर्मचारियों को तैनात किया गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि पानी की निकासी होने तक सभी पंप चलाने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें -   UP: कैंटर के नीचे फंसी कार, सड़क पर खून से सनी लाशें,  मंजर देख कांप गई रूह; भयानक हादसे में दो युवकों की मौत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed