फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Grid: Barricading is useless...mud spread on the road

सीएम ग्रिड : बैरिकेडिंग बिना काम...सड़क पर फैला कीचड़

Mon, 01 Jun 2026 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
CM Grid: Barricading is useless...mud spread on the road
सीएम ग्रिड के काम से कोठी मीना बाजार में फैला कीचड़।
आगरा। सीएम ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना का शिलान्यास होने के बाद रविवार को कोठी मीना बाजार मैदान के सामने साकेत कॉलोनी रोड पर काम शुरू किया गया। बैरिकेडिंग के बिना ही सड़क की खुदाई की गई। सड़क पर मिट्टी डाली गई। इसी बीच बारिश से सड़क पर कीचड़ हो गया। इससे लोग को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

साकेत कॉलोनी निवासी आशीष जोशी ने बताया कि कॉलोनी के चौराहे के पास बने देवी मंदिर की बाईं ओर सड़क की खुदाई की जा रही है। मिट्टी का ऊंचा ढेर सड़क पर ही लगा दिया गया है। बेहतर होता कि एक ओर की सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी जाती। यहां बुलडोजर के काम करने से कई बार वाहन चालक बाल-बाल बचे हैं।
विज्ञापन

रूई की मंडी निवासी मो. शरीफ ने बताया कि शाम को बच्चों के साथ स्कूटर (स्कूटी) पर जा रहे थे लेकिन मिट्टी के कारण सड़क पर कीचड़ हो गया, स्कूटर फिसल गया। अन्य वाहन चालक भी उनके सामने ही गिर गए। खुदाई के बाद मिट्टी तत्काल हटानी चाहिए। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि सीएम ग्रिड के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ठेकेदारों को कहा गया है कि मानकों का पूरा ध्यान रखें और नियमों के तहत ही खुदाई कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


11.73 किमी. होनी है खुदाई
सीएम ग्रिड की सड़कों के निर्माण के लिए 11.73 किमी. लंबी पांच सड़कों की खुदाई की जानी है। इनमें सुभाष पार्क से कोठी मीना बाजार रोड होते हुए मारुति एस्टेट चौराहा तक करीब 3.40 किमी लंबी सड़क पर सीवर लाइन, पानी की लाइन और यूटिलिटी डक्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ही खुदाई का काम जारी है। बैरिकेडिंग और हरा पर्दा लगाए बिना ही यहां काम किया जा रहा है। इस सड़क पर 79.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed