फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Dashboard ranking Mainpuri included in top-10 districts know which position it got in state

सीएम डैशबोर्ड: टॉप-10 जिलों में शामिल हुआ मैनपुरी, जानें प्रदेश में मिला कौन सा स्थान

Thu, 16 Nov 2023 04:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 04:47 PM IST
सार

राजस्व और विकास के कार्यों के आधार पर जारी की गई सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में मैनपुरी ने  टॉप-10 जिलों में जगह बना ली है। ये रैकिंग अक्तूबर में हुआ कार्यों के आधार पर जारी की गई।
 

विज्ञापन
CM Dashboard ranking Mainpuri included in top-10 districts know which position it got in state
कलेक्ट्रेट मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से अब प्रत्येक माह जिले की रैंकिंग जारी की जाती है। अक्तूबर के आधार पर जारी की गई रैंकिंग में मैनपुरी को प्रदेश में छठा स्थान मिला है। ऐसे में मैनपुरी टॉप-10 जिलों में शामिल हो गया है। ये रैंकिंग राजस्व और विकास विभाग की संयुक्त प्रगति के अनुसार जारी की गई है।

विज्ञापन


राजस्व विभाग और विकास विभाग की 64 योजनाओं की वर्तमान में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से समीक्षा की जा रही है। इन योजनाओं की प्रगति के आधार पर ही रैंकिंग तैयार की जाती है। अक्तूबर में इन योजनाओं की प्रगति के आधार पर शासन ने रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें मैनपुरी टॉप-10 जिलों में अपनी जगह बनाने में सफल रहा। प्रदेश में मैनपुरी को छठा स्थान मिला है। सितंबर में जारी रैंकिंग में मैनपुरी को 36 वां स्थान प्रदेश में मिला था।
विज्ञापन


इस रैंकिंग के बाद जिला प्रशासन ने सुधार के लिए भरसक प्रयास किए। इसी का नतीजा रहा कि इस बार रैंकिंग में सीधे 30 पायदान का सुधार हुआ। रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास की रैंकिंग में 11वें पायदान पर है मैनपुरी
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में ओवरऑल रैंकिंग के साथ ही विकास विभाग की अलग से भी रैंकिंग जारी की जाती है। विकास विभाग की रैकिंग पर अगर नजर डालें तो अक्तूबर के आधार पर जारी रैंकिंग में मैनपुरी प्रदेश के 75 जिलों में 11वें पायदान पर है। वहीं सितंबर के आधार पर जारी हुई रैंकिंग में ये स्थान 58वां था। ऐसे में इस बार रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है।

जिलाधिकारी ने दी बधाई 
 डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि 'सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत से मैनपुरी को सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में प्रदेश के टॉप-10 जिलों में स्थान मिला है। आगे और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed