फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cm akhilesh y

सड़क पर उतरे अखिलेश समर्थक  

Sat, 31 Dec 2016 12:37 AM IST
सड़क पर उतरे अखिलेश समर्थक  
सड़क पर उतरे अखिलेश समर्थक   Updated Sat, 31 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
cm akhilesh y
सड़क पर उतरे अखिलेश समर्थक   - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से निष्कासित क्या किया, युवा सड़क पर उतर आए। सपा मुखिया के खिलाफ कहीं प्रदर्शन तो कहीं बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। अखिलेश के समर्थन में कई पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है।
विज्ञापन

सीएम के समर्थक खुलकर उनके समर्थन में आ गए हैं। शुक्रवार शाम जैसे ही पार्टी से निष्कासन की खबर आई युवा बिग्रेड सड़क पर आ गई। हरीपर्वत चौराहा पर युवाओं की टोली ने प्रदर्शन किया। बीच सड़क पर लेटकर रास्ता जाम कर दिया। अखिलेश के समर्थन में नारेबाजी करते हुए वह मुलायम सिंह से अपना फैसला वापस लेने की अपील कर रहे थे। इसके साथ ही मदन शर्मा ने पार्टी के जिला प्रवक्ता, मोनिका नाज खान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (महिला सभा), गौरव यादव ने शहर उपाध्यक्ष, सुमित चौहान ने मीडिया प्रभारी (यूथ बिग्रेड) आदि ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान बेगम प्रभाकर जादौन, कुलदीप यादव, मानवेंद्र मनु चौधरी, अभिषेक, फिरोज खान, करन बघेल, अमन भदौरिया, आलोक यादव, पंकज शर्मा, रजनीश यादव, दिनेश चौधरी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

इधर, सपा नेता अवनींद्र यादव के नेतृत्व में सेंट जोंस चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर सपा मुखिया की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। वह आदर्श बनकर सामने आए हैं। सपा को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इस दौरान मुलायम सिंह यादव से अपना फैसला वापस लेने की मांग की गई है। तेजपाल यादव, हेमंत यादव, अंकित जैन, गोलू, शैलेंद्र चौहान, विकास गोयल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed