फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clues found from Gateman and PRD jawan, may be revealed soon

छात्रा की मौत का राज खोलने में अहम होगा नवोदय का गेटमैन

Thu, 07 Oct 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Clues found from Gateman and PRD jawan, may be revealed soon
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की मौत व दुष्कर्म के मामले में एसआईटी मुल्जिमों के करीब तक पहुंचती दिख रही है। विद्यालय का गेटमैन के बयान मौत का राज खोलने में अहम हैं, तो वहीं एक पीआरडी जवान की गवाही में भी कई सुराग हाथ लगे हैं। बृहस्पतिवार को मुल्जिमों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दी गईं। जल्द ही छात्रा की मौत का सच सामने आ सकता है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद जांच कर रही नई एसआईटी खुलासे को लेकर दिन रात जुटी है। सूत्रों के अनुसार तफ्तीश अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। छात्रा की मौत का रहस्य खोलने में जवाहर नवोदय विद्यालय के गेटमैन की भूमिका अहम है। एक पीआरडी जवान की गवाही भी एसआईटी के लिए मददगार साबित होने वाली है। दोनों कर्मचारियों की मदद से मिले सुरागों से एसआईटी मुल्जिम भी चिह्नित कर चुकी है, वहीं उनकी तलाश में बृहस्पतिवार को भी दबिश जारी रहीं।
विज्ञापन

इधर गोरखपुर स्थित नवोदय विद्यालय की तत्कालीन वार्डन और प्रयागराज स्थित तत्कालीन प्रधानाचार्य का आवास सील किया जा चुका है। नामजद छात्र की तलाश में भी पुलिस टीम ने बुधवार को दबिश दी, लेकिन अभी कोई हाथ नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
तत्कालीन प्रधानाचार्य पुत्र के दोस्तों की है तलाश
एसआईटी को नवोदय की तत्कालीन प्रधानचार्य के साथ उनके पुत्र व दोस्तों की तलाश है। प्रधानाचार्य के पुत्र का बेरोकटोक विद्यालय में आना-जाना था। पूरे मामले में प्रधानाचार्य पुत्र और उसके दोस्तों की भूमिका कहीं न कहीं एसआईटी को खटकती रही है।

-----
कई लोगों से की गई पूछताछ
बृहस्पतिवार को भी ट्रांजिट हॉस्टल स्थित एसआईटी के कैंप कार्यालय पर शहर के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। लोगों से इस बार टीम द्वारा ज्यादा पूछताछ नहीं की गई। बृहस्पतिवार को किसी का भी डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए जाने की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed