फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clubs will be formed in schools, student environment friends

Agra News: विद्यालयों में बनेंगे क्लब, विद्यार्थी पर्यावरण मित्र

Tue, 07 May 2024 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Clubs will be formed in schools, student environment friends
कासगंज। अब माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राएं सीधे पर्यावरण से जुडेंगे। उन्हें पर्यावरण मित्र बनाया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में पर्यावरण क्लब बनाए जाएंगे। साथ ही विद्यालयों का वातावरण साफ सुथरा एवं हरा भरा वाटिका एवं कंपोस्ट पिट भी तैयार की जाएंगी।जिले में 267 माध्यमिक स्कूल संचालित हैं। पर्यावरण संरक्षण को अभी तक प्रशासन द्वारा पौधारोपण अभियान चलता है। ऐसे में हर वर्ष लाखों पौधे लगाए जाते है, ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सकें। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग भी इसमें अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगा। प्रत्येक स्कूल में पर्यावरण क्लब बनाने की योजना तैयार की गई है। उनमें पर्यावरण क्लब बनाए जाएंगे। जिसमें हर कक्षा के कुछ छात्र-छात्राओं को पर्यावरण मित्र बनाया जाएगा। यह पर्यावरण मित्र अपने साथियों के साथ स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, जल संचयन, स्वच्छता आदि कार्य नियमित रूप से करेंगे। पर्यावरण क्लब के तहत आगामी जुलाई से अगस्त तक पर्यावरण सप्ताह-पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इसमें जागरूकता के लिए पोस्टर, स्लोगन, कविता लेखन, निबंध, कहानी लेखन, भाषण आदि प्रतियोगिताएं आदि शामिल हैं। इससे छात्र छात्राएं पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed