{"_id":"62aa1a1c13a9b41d7532ca15","slug":"clouds-surrounded-the-sky-mercury-came-down-by-three-degrees-kasganj-news-agr5369131179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में घिरे बादल, पारा तीन डिग्री आया नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में घिरे बादल, पारा तीन डिग्री आया नीचे
विज्ञापन
कासगंज आसमान में छाये बादल
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बुधवार को आसमान में बादल घिर आए। इससे पारा 3 डिग्री तक नीचे आ गया। अधिकतम पारा 42.3 डिग्री तक पहुंचा, लेकिन यह पारा भी औसत पारे से 3.3 डिग्री तक अधिक रहा। मौसम विभाग बृहस्पतिवार से प्री मानसून की दस्तक के संकेत दे रहा है।
पिछले कई दिनों से पारा 45 डिग्री के आसपास चल रहा है। मंगलवार को पारा 45.4 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं न्यूनतम पारा भी 33 डिग्री तक रहा, लेकिन बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल घिरने लगे। जिससे न्यूनतम पारा भी 3 डिग्री तक गिर गया। सुबह के समय न्यूनतम पारा 30 डिग्री तक रहा। दिनभर बादलों एवं सूर्यदेव के बीच आंख मिचौली चलती रही। जिससे अधिकतम पारा 42.3 डिग्री तक रहा।
हालांकि यह पारा औसत पारे से 3 डिग्री अधिक रहा। बादलों के छाने के बाद भी गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को गर्मी से अधिक राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार को प्री मानसून दस्तक दे सकता है। आसमान में बादलों को घिरा देख किसान खुश नजर आए। किसानों का मानना है कि यदि प्री मानसून ने अपनी दस्तक दे दी तो फसलों को काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
प्री मानसून बारिश जल्द होने की संभावना है। यदि यह बारिश हो जाती है तो इससे फसलों को काफी लाभ मिल जाएगा। - सुमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी