फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clouds pour down again accompanied by strong winds; damage to pearl millet crop.

Agra News: तेज हवा के साथ फिर बरसे बादल, बाजरे को नुकसान

Tue, 29 Sep 2026 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Clouds pour down again accompanied by strong winds; damage to pearl millet crop.
जगनेर/मलपुरा। सोमवार शाम ढलते ही मौसम ने फिर करवट ली। दिनभर तेज धूप से बाद बादल छाए। तेज हवाओं के साथ जमकर बरसे। आंधी के साथ बारिश के कारण कुछ देर के लिए क्षेत्र में सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कई दिनों से हो रही बरसात से बाजरे और सब्जी की फसलों को नुकसान से किसान परेशान हैं। आलू और सरसों की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को इससे मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सोमवार की शाम आंधी-बारिश से जगनेर-आगरा मार्ग पर गुलकंदी के समीप एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ हटवाकर यातायात सुचारू कराया। जगनेर क्षेत्र के किसान संदीप सिकरवार, नरेंद्र सिंह, विजय, पप्पू, दिनेश पचौरी और रामअवतार ने बताया कि तेज हवा के साथ हुई बारिश से बाजरा की फसल को नुकसान पहुंचा है। फसलें गिर गई हैं। आंधी-बारिश से विद्युत आपूर्ति पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

मलपुरा के भी किसानों ने बताया कि बारिश के कारण कटी हुई बाजरा की फसल के भीगने से उसके खराब होने की आशंका है। किसान मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश आलू व सरसों की बुवाई की तैयारी में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed