फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clouds of crisis: 12 schools may lose recognition

संकट के बादल : जा सकती है 12 स्कूलों की मान्यता

Thu, 22 Feb 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Clouds of crisis: 12 schools may lose recognition
कासगंज। जनपद के एक दर्जन स्कूल यू-डायस पोर्टल पर डाटा फीड कराने में लापरवाली बरत रहे हैं। 12 स्कूलों ने अभी तक डाटा फीड का कार्य शुरू नहीं किया है। जिससे इन स्कूलों पर मान्यता प्रत्याहरण की तलवार लटक गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नोटिस देकर दो दिन का समय दिया है।शासन से यू-डायस प्लस पोर्टल पर सभी छात्रों का डाटा फीड करना अनिवार्य कर दिया गया है ताकि स्कूल संचालक छात्रों की संख्या में हेरफेर नहीं कर सकें। इसके बाद भी स्कूलों के संचालकों की लापरवाही कम नहीं हो रही। डाटा फीड कराने की समय सीमा निकल चुकी है। बेसिक शिक्षा परिषद से जुडे 12 स्कूलों ने अभी तक फीडिंग का कार्य शुरू नहीं कराया है। जिसे गंभीरता से लिया गया है। यू-डायस प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जिन स्कूलों ने कार्य शुरू नहीं किया है उनको बीएसए ने नोटिस जारी कर दो दिन का समय दिया है। यदि समय सीमा मेंं डाटा फीड नहीं कराया जाता तो मान लिया जाएगा इन स्कूलों में बच्चे नहीं पढ़ रहे। इसके बाद इन स्कूलों की मान्यता प्रत्याहरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed