{"_id":"641356573268040abc06a98b","slug":"clouds-in-the-sky-drizzle-increased-the-concern-of-farmers-mainpuri-news-c-25-1-92465-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आसमान में छाए बादल, बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आसमान में छाए बादल, बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की चिंता फिर एक बार बढ़ा दी है। अगर बारिश हुई तो खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के साथ की कटी पड़ी सरसों की फसल में नुकसान होगा।
बृहस्पतिवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए तो किसानों की चिंता बढ़ गई। कुछ क्षेत्रों में सुबह-सुबह छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। वहीं पूरे दिन बादल छाए रहने के चलते सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 19 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहने की आशंका जताई गई है। ऐसे में किसान परेशान हैं।
वर्तमान में खेतों में सरसों की फसल कटी हुई पड़ी है तो वहीं गेहूं की फसल भी तैयार खड़ी है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो दोनों ही फसलों को नुकसान है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि हल्की बारिश से गेहूं की फसल में तो कोई खास नुकसान नहीं होगा, लेकिन हवा के साथ अगर बारिश होती है तो फसल खेत में ही गिर जाएगी। इससे उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्स्यिस पर आ गया है। वहीं न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
18 और 19 मार्च को हो सकती है बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बारिश के पूर्वानुमान के अनुसार किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 18 और 19 मार्च को जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। उन्होंने खेतों में कटी पड़ी सरसों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की सलाह किसानों को दी है।