फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clear the way for construction of medical college on PPP model in the district

जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ

Thu, 16 Sep 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Clear the way for construction of medical college on PPP model in the district
कासगंज। जिले में अब पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी देकर पास कर दिया है। कासगंज के अलावा 16 अन्य जिलों में भी पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। बुधवार को प्रदेश सरकार ने बाई सर्कुलेशन कैबिनेट से मंजूरी दिलाई। निजी क्षेत्र की इकाई को वित्तीय और गैर वित्तीय सहायता के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व बजट में जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए हरी झंडी दी थी। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ग्राम समाज की भूमि को चिह्नित करके प्रदेश सरकार को जमीन की उपलब्धता का प्रस्ताव भेज दिया था। करीब 2 वर्षों से यह प्रस्ताव शासन में लंबित था। क्योंकि इस प्रस्ताव को उस समय कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली थी। अब इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। जिससे जल्द ही जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

शासन को काफी समय पहले ही जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अब शासन के जो निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार आगे की कार्यवाही सुनिशित की जाएगी। - चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले जन प्रतिनिधि:
जिले में शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज बनेगा। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के लिए प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दी है। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। जिससे जिले के लोगों को समय से अच्छा उपचार मिल सके। - देवेंद्र सिंह राजपूत ,सदर विधायक कासगंज।

योगी सरकार लगातार विकास के लिए काम कर रही है। इस जिले में मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता थी। इस आवश्यकता को योगी सरकार ने मंजूरी देकर पूरा कर दिया है। आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज का निर्माण जिले में हो जाएगा तो लोगों को लाभ होगा।
- केपी सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed