Agra: मैडम जी, टीटीजेड में जलाकर हो रहा कूड़े का निस्तारण, त्योहार के बाद चरमराई सफाई व्यवस्था
आगरा में ताज ट्रिपेजियम जोन में जलाकर कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। त्योहार के बाद यहां सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की तमाम हिदायतों के बाद भी सफाई व्यवस्था नहीं सुधर सकी। ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में आग जलाकर कूड़े का निस्तारण हो रहा है। त्योहार के बाद सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार को दिनभर दौरेठा स्थित भीम नगरी मैदान में कचरा आग से सुलगता रहा।
शहर में पांच हजार से अधिक गली-मुहल्ले व कॉलोनियां हैं। इसमें डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर करोड़ों रुपये निगम खर्च करता है। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की समीक्षा में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन खराब मिला। सफाई व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त नाराजगी व्यक्त कर चुकी हैं। फिर भी सफाई में सुधार नहीं हो रहा।
दौरेठा में जहां भीम नगरी सजी थी। उसके पास मैदान में कचरे का ढेर लगा है। डलाबघर बन गया है। क्षेत्रीय निवासी राज कुमार ने बताया कि कूड़ा नहीं उठने के कारण सफाई कर्मचारी ही कचरे में आग लगा रहे हैं। कचरे में जूता कारखानों की कतरन, कपड़ा, प्लास्टिक व कचरा जलने से विषैला धुआं उठता है। आस-पास के लोग व मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होती है।