आगरा: वबाग कंपनी ने सपने दिखाए रोबोट के... खपच्चियों के सहारे हो रही सीवर की सफाई
पार्षद शिरोमणि सिंह ने कहा कि करार करते समय वबाग कंपनी ने रोबोट के सपने दिखाए थे, लेकिन काम खपच्चियों से कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सीवर नेटवर्क और एसटीपी संचालन, मरम्मत के लिए सालाना 48 करोड़ रुपये वसूल रही वीए टेक वबाग कंपनी के डेढ़ साल पहले किए दावे धरे रह गए। जनवरी 2020 में करार करते वक्त वबाग के अधिकारियों ने रोबोट के जरिए सीवर मैनहोल की सफाई और अत्याधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल का दावा किया था।
18 महीने बीतने के बाद भी अब तक न रोबोट का पता है और न ही सकरी गलियों के लिए छोटी सक्शन मशीनों का। चोक सीवर की सफाई के लिए वबाग पर केवल एक सुपर सकर मशीन है, जबकि नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे चारों जोन में एक-एक सुपर सकर मशीन रखने के निर्देश दे चुके हैं।
सुपर सकर मशीन के जरिए सफाई और चोक सीवर नेटवर्क को खोलने के लिए 100 दिन की कार्य योजना भी नगर आयुक्त ने मांगी, लेकिन खपच्चियों के सहारे काम कर रही वबाग 18 माह में न तो सुपर सकर मशीन ला सकी और न ही मैनहोल में अंदर सफाई के लिए कैमरे और रोबोट ला सकी। सीवर लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए भी कंपनी के पास कोई टीम नहीं। दो बार सीवर की लीकेज ठीक करने के लिए गाजियाबाद से टीम बुलानी पड़ी।
20 करोड़ रुपये के काम के 48 करोड़ खर्च
पार्षद शिरोमणि सिंह ने कहा कि करार करते समय वबाग कंपनी ने रोबोट के सपने दिखाए थे, लेकिन काम खपच्चियों से कर रही है। जो काम 20 करोड़ में हो रहा था, उसी काम के लिए 48 करोड़ रुपये देकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वबाग के साथ करार निरस्त किया जाए। नगर निगम सदन को यह प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार को भेजना चाहिए।
कहां हैं रोबोट
पार्षद बंटी माहौर ने कहा कि वबाग भी उसी तरह से कर्मचारियों का शोषण कर रही है जैसे पहले के ठेकेदार कर रहे थे। कर्मचारियों को मैनहोल में घुसाकर सफाई करा रहे हैं, जबकि रोबोट के दावे किए थे। कहां हैं वो रोबोट। हमने तो डेढ़ साल से देखे नहीं। खपच्चियां पकड़े कर्मचारी ही हमें दिखते हैं।
दयालबाग में 18 मीटर पाइप बदला, आज भरा जाएगा गड्ढा
दयालबाग 100 फीट रोड पर हुए गड्ढे मामले में बृहस्पतिवार रात तक मैनहोल के बीच के 18 मीटर पाइप को बदल दिया गया। सात पाइपों को बृहस्पतिवार रात तक लगाने का काम पूरा किया गया, लेकिन गड्ढे को मिट्टी भरकर समतल करने का काम शुक्रवार को किया जाएगा। खोदाई में जो सीवर पाइप निकले हैं, वह कई जगह से टूटे निकले हैं, जिसके जरिए सीवर प्रेशर के साथ मिट्टी का कटान कर रहा था। इसीलिए दयालबाग रोड पर गहरा गड्ढा हुआ।
बुधवार को दो पाइप बदलने के बाद बाकी 5 पाइप बदलने का काम बृहस्पतिवार पूरे दिन चला। देर रात तक मैनहोल से दूसरे मैनहोल के बीच में 18 मीटर दूरी तक पाइप बदले गए। वीए टेक वबाग के नेटवर्क मैनेजर तनवीर शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात तक सभी 7 पाइप बदल दिए गए हैं। 18 मीटर दूरी तक के सभी पाइपों में क हीं न कहीं लीकेज था, जिस वजह से यह गड्ढा हुआ। शुक्रवार को गड्ढे में मिट्टी भरकर समतल करने का काम किया जाएगा।