फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clean india, ncc, cadats, kasganj

नसीसी कैडेटों ने की साफ सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 07 Dec 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
clean india, ncc, cadats, kasganj
कासगंज में गड्ढे में कचरा प्रवाह कर निस्तारित करते एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एनसीसी के कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाया। कॉलेज प्रांगण में साफ सफाई की। वहीं कचरे को गड्ढे में दबाकर कूड़ा का निस्तारण किया। वहीं लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। कैप्टन अलोक कुमार दुबे ने कहा कि स्वच्छ भारत बनाने के लिए सभी को स्वच्छता में सहयोग करना होगा। प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का प्रयोग न करें। इसके प्रयोग से प्रदूषण फैलता है और इसे नष्ट भी नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कैडेटों से कहा कि स्वच्छता के लिए आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें। जिससे नगर और जनपद स्वच्छ बन सके। इस दौरान कैप्टन केके सिंह, सूबेदार विजय ङ्क्षसह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज गढ़ी पचगईं के एनसीसी कैडेट्स ने सड़क किनारे पड़ी प्लोस्टिक की बोतलें एवं प्लास्टिक की वस्तुएं एकत्रित की। उन्हें प्लास्टिक बैंक के डिबें में डाला।
विज्ञापन

वहीं अन्य कूड़ा कचरा गड्ढा खोदकर उसमें दबाकर कचरे का निस्तरण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरके मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता से बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कैडेटों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर लोकेंद्रपाल सिंह, मनीष कुमार, सत्यनारायण, वीर बहादुर, रूपक कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed