{"_id":"61228b1b8ebc3e79ae06da9c","slug":"classes-of-six-to-eight-will-be-conducted-from-tomorrow-mainpuri-news-agr504622233","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से छह से आठ की कक्षाओं का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से छह से आठ की कक्षाओं का होगा संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना महामारी के बाद मंगलवार से कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों में कक्षा संचालन होगा। 23 अगस्त से शुरू होने वाला कक्षा संचालन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद एक दिन बढ़ा दिया गया है। बीएसए कमल सिंह ने प्रधानाध्यापकों को स्कूलों में कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं।
शासन ने 23 अगस्त से कक्षा छह से आठ तक की कक्षाओं के संचालन के निर्देश दिए थे। शनिवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद 23 अगस्त का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अब कक्षा छह से आठ तक की कक्षाओं का संचालन 24 अगस्त से होगा।
24 अगस्त से स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों को माध्यान्ह भोजन के संचालन के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी होगी कि बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन की बेहतर व्यवस्था की जाए। रसोई की विशेष साफ-सफाई के साथ ही भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
बीएसए कमल सिंह ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। जहां पेयजल के लिए टोंटियों की व्यवस्था नहीं है वहां शीघ्र टोंटियां लगवाई जाएं। जहां हैंडपंप से पेयजल व्यवस्था संचालित है वहां हैंडपंप के पास साबुन रखा जाए।