फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clashes in agra after a pig entered in the house

घर में पशु घुसने पर बवाल, पुलिस पर बरसाए पत्थर, सिपाही का सिर फोड़ा

Sun, 07 Oct 2018 11:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 07 Oct 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
clashes in agra after a pig entered in the house
बवाल के बाद लाठी फटकराते सिपाही - फोटो : अमर उजाला
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में रविवार रात को एक घर में सूअर घुसने पर वाल्मीकि और जाटव समाज के लोग आमने-सामने आ गए। उनमें मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी-27 का सिपाही सत्यवीर वीडियो बनाने लगा तो महिलाओं ने उसे घेर लिया। 
विज्ञापन


पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। सिपाही का सिर फोड़ दिया। दरोगा नेक सिंह ने बचाने का प्रयास किया। लोगों ने उन पर भी पत्थर बरसाए। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। बाद में तीन थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


घटना रात तकरीबन साढ़े नौ बजे की है। लोगों ने बताया कि अमर सिंह के घर के सामने कूड़ा पड़ा रहता है। यहां पर सुअर घूमते हैं। एक सुअर अमर सिंह के घर में आ गया। इस पर अमर सिंह पक्ष का अशोक और लालू वाल्मीकि से विवाद हो गया। उनमें मारपीट होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर हमला

clashes in agra after a pig entered in the house
अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पीआरवी-27 पहुंच गई। सिपाही सत्यवीर ने एमडीटी से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर अमर सिंह पक्ष की महिलाएं भड़क गईं। उन्होंने हमला कर दिया। पथराव से अफरातफरी मच गई। सिपाही का सिर फोड़ दिया। 

वहीं उसकी एमडीटी भी लूट ली। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर थाना सिकंदरा, जगदीशपुरा और शाहगंज का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने अमर सिंह के घर में दबिश दी। महिलाएं मिलीं। इस दौरान एमडीटी को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। 

सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा का कहना था कि अगर, किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिलेगी तो पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करेगी। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। सिपाही को सेक्टर एक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed