{"_id":"6109823e8ebc3ec1c15d3001","slug":"clashes-broke-out-between-students-and-college-staff-two-injured-kasganj-news-agr502401411","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों एवं कालेज के कर्मियों के बीच हुई झड़प, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों एवं कालेज के कर्मियों के बीच हुई झड़प, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शंकर सिंह महाविद्यालय में मंगलवार को बीएससी द्वितीय वर्ष की रसायन विज्ञान की परीक्षा होने के बाद महाविद्यालय के परीक्षार्थियों एवं विद्यालय के कर्मियों के बीच झड़प हो गई। दोनों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। उपजिलाधिकारी एवं सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। परीक्षार्थियों ने महाविद्यालय में नकल कराने को लेकर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई हैं। एबीवीपी ने इस मामले में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
रसायन विज्ञान की परीक्षा की समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों एवं कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें जयकिशन एवं कालेज कर्मी नरसिंह के चोट आ गईं। छात्र का आरोप है कि उसकी कॉपी को परीक्षा की समाप्ति से आधा घंटा पूर्व ही ले लिया गया। हंगामा बढ़ा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उपजिलाधिकारी रवेंद्र कुमार एवं सीओ दीप कुमार पंत भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने छात्रों के साथ वार्ता की और उन्हें समझाया। इसके बाद छात्रों का आक्रोश शांत हुआ। जय किशन सहित अन्य छात्रों ने विद्यालय प्रबंधक पर नकल कराने के लिए अवैध रूप से पांच से छह हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया और तहरीर पुलिस को दी। वहीं एबीवीपी के जिला संयोजक तेजेंद्र लोधी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अवैध वसूली किए जाने पर परीक्षा केंद्र को निरस्त किए जाने की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर मिली हैं। वहीं ज्ञापन भी एसडीएम को दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।