Agra: विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक छात्र के सिर में लगी गंभीर चोट, आरोपी निलंबित
मारपीट में आईटीएचएम के छात्र रितिक कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी है। पीड़ित ने आरोपी छात्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सिविल लाइंस स्थित संस्कृति भवन परिसर में बुधवार को दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। आईटीएचएम के छात्र रितिक कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी है। छात्र ने संस्थान के ही छात्र कान्हा मुद्गल, बाहरी मोहित यादव व बाहरी कर्मवीर बघेल व एक-दो अन्य के खिलाफ हरीपर्वत थाने में तहरीर भी दी। वहीं, विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने कान्हा मुद्गल को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है।
आईटीएचएम के बीए वोकेशनल छठवें सेमेस्टर के छात्र रितिक कुमार की ओर से प्रॉक्टोरियल बोर्ड और थाने में तहरीर दी गई। तहरीर में कहा गया है कि वह बुधवार को संस्थान में परीक्षा देने पहुंचा था। परीक्षा देने के बाद दोपहर 01:15 बजे संस्थान से बाहर निकला तभी उसके कक्षा के साथी कान्हा मुद्गल, बाहरी मोहित यादव, कर्मवीर बघेल व एक-दो अन्य के साथ पहुंचे और धमकाने लगे।
एबीवीपी से जुड़ा है आरोपी छात्र
उक्त छात्रों ने विरोध करने पर लाठी और डंडों से मारपीट की। रितिक के सिर में गंभीर चोट लगी। हाथ, पैर और पूरे शरीर में चोट है। वहीं, कान्हा मुद्गल की ओर से प्रॉक्टोरियल बोर्ड को रितिक कुमार के खिलाफ अभद्रता व मारपीट करने की शिकायत की गई है। कान्हा मुद्गल एबीवीपी से जुड़ा हुआ है। घटनास्थल पर एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। रितिक कुमार का समर्थन करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।