फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clashes Between Two Groups In Agra

आगरा: रास्ते से कार निकालने पर विवाद, शादी वाले घर पर हमला, विधायक के थाने पहुंचने पर दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 09 May 2021 10:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 May 2021 10:10 AM IST
सार

घटना ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज दो की है। शनिवार की दोपहर को रास्ते से कार निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद युवकों ने परिवार पर हमला कर दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन
Clashes Between Two Groups In Agra
दो पक्षों में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज दो में शनिवार की दोपहर को रास्ते से कार निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद युवकों ने दुस्साहस दिखाते हुए शादी वाले घर पर हमला बोल दिया। परिजनों के साथ मारपीट की। ईंट-पत्थर भी फेंके। इसमें चार लोगों के चोटें आईं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन


मगर, पुलिस ने पीड़ित परिवार सहित दूसरे गुट पर शांति भंग की कार्रवाई कर दी। भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाना पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन


ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज दो निवासी कुनाल पुत्र मनोज मुद्गल की शनिवार को शादी थी। उनके चाचा पंकज आई-10 कार से परिवार की महिलाओं को मैरिज होम छोड़ने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में रॉयल कट के पास पीलाखार निवासी इकबाल, इलियास सहित अन्य लोग मिल गए। उनकी गाड़ी रास्ते में खड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह पंकज अपनी कार लेकर निकल गए। कुछ दूरी पर युवकों ने उनकी कार को रोक लिया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। इस पर लोग जुट गए। उन्होंने किसी तरह सभी को बचाया। पंकज अपने घर आ गए। आरोप है कि बाद में इकबाल सहित 30-35 युवक घर पर आ धमके। 

कुनाल को बाहर खींचकर पीटा गया। डंडे से मारपीट की। महिलाओं के बचाने आने पर उनकी भी पिटाई की। भीड़ के जुटने पर पथराव करने लगे। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, आरोपी भाग गए। पुलिस ने दोनों ओर के तीन-तीन लोगों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी। 

विधायक के थाने पहुंचने पर दर्ज हुआ मुकदमा 
सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इसमें युवक मारपीट करते नजर आ रहे हैं। ईंट पत्थर भी फेंकते नजर आ रहे थे। महिलाओं के बचाने आने पर भी मारपीट की। इसके बावजूद पुलिस ने दोनों गुट के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। इसकी जानकारी पर विधायक राम प्रताप सिंह चौहान और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। 

विधायक ने कहा कि जिस परिवार पर हमला हुआ? उसका चालान क्यों किया गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर कार्रवाई होनी चाहिए थी। मगर, ऐसा नहीं किया गया। इस पर पुलिस के पास कोई जवाब नहीं था। बाद में पुलिस ने पंकज की तहरीर पर बलवा, मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया। इसमें इकबाल, इलियास, मुवीन, बाबा, करुआ, सलमान, शहजाद और 30-35 अज्ञात को नामजद किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। 

मेडिकल के लिए ले गए, कर दिया चालान 
पीड़ित परिवार का कहना था कि झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस मेडिकल कराने की बात कहते हुए जिला अस्पताल लेकर गई। यहां से कलक्ट्रेट ले आए। पंकज, अभिषेक और लाला का शांति भंग में चालान कर दिया। उनसे जमानत कराने के लिए बोल दिया। कलक्ट्रेट से जमानत होने पर घर आ सके। पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। 

क्षेत्र में दहशत का माहौल 
ट्रांस यमुना कॉलोनी में शादी वाले घर में घुसकर मारपीट के मामले की घटना से अफरातफरी मच गई। लोग भी दहशत में आ गए। वहीं पीड़ित परिवार भी दहशत में है। उन्हें डर है कि आरोपी फिर से कहीं हमला नहीं बोल दें। वो धमकी देकर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed